Newsgenix
812 views 1 days ago
#🌐 राष्ट्रीय अपडेट #🆕 ताजा अपडेट #📢 ताज़ा खबर 🗞️ महाराष्ट्र के नांदेड़ में सुखबीर सिंह बादल की जान बचान वाले इंस्पेक्टर संतोष केंद्रे से शिअद अध्यक्ष की पत्नी और बठिंडा से सांसद हरसिमरत कौर ने मुलाकात की। शुक्रवार को उन्होंने अस्पताल में जाकर इंस्पेक्टर का हाल जाना और उनका आभार व्यक्त किया। सोशल मीडिया के एक्स प्लेटफार्म पर फोटो शेयर करते हुए सांसद हरसिमरत कौर ने लिखा, 'मैं महाराष्ट्र पुलिस की विशेष सुरक्षा इकाई के इंस्पेक्टर संतोष वैजनाथ केंद्रे को सलाम करती हूं, जिन्होंने नांदेड़ हमले के दौरान सुखबीर सिंह बादल जी की जान बचाने में वीरतापूर्ण साहस दिखाया। बादल परिवार आपको हार्दिक धन्यवाद देता है। आपकी बहादुरी को कभी भुलाया नहीं जा सकेगा। वाहेगुरु आपको शीघ्र स्वस्थ करें। साथ ही, यशोसाई अस्पताल के डॉक्टरों और पूरे स्टाफ को भी विशेष धन्यवाद, जिन्होंने हमें सांत्वना देने में अथक सेवा की- हरसिमरत कौर, बठिंडा सांसद। खंजर से हुआ था हमला शिरोमणि अकाली दल (शिअद) के अध्यक्ष और पंजाब के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल वीरवार को महाराष्ट्र के नांदेड़ स्थित सचखंड श्री हजूर साहिब परिसर के निकट जानलेवा हमला हुआ था। इस अटैक में वह बाल-बाल बचे सुखबीर के साथ नांदेड़ गए उनके मीडिया सलाहकार राज्यदीप के अनुसार, शिअद अध्यक्ष परिवार के साथ गुरुद्वारा माता साहिब दीवान जी मुगत परिसर से बाहर निकलते हुए जब चरण कमल पहुंचे, तभी उनके साथ-साथ चल रहे निहंग के वेष में एक व्यक्ति ने खंजर से हमला कर दिया। #sukhbirsingh #Newsgenix
13 likes
10 shares

More like this