Newsgenix
1K views • 7 hours ago
#🌐 राष्ट्रीय अपडेट #📢 ताज़ा खबर 🗞️ #🆕 ताजा अपडेटकांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व सांसद सज्जन कुमार का निधन हो गया है. उन्हें दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में मृत अवस्था में लाया गया था. अस्पताल सूत्रों के हवाले से यह जानकारी सामने आई है. सज्जन कुमार 1984 के सिख विरोधी दंगा मामले में दोषी ठहराए गए थे. दिसंबर 2018 में दिल्ली हाई कोर्ट ने पांच सिखों की हत्या और एक गुरुद्वारे को जलाने के मामले में उन्हें आजीवन कारावास की सजा सुनाई थी. इसके बाद उन्होंने कांग्रेस की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था. फरवरी 2025 में दिल्ली की एक अदालत ने दंगों के दौरान दो सिखों की हत्या से जुड़े एक अन्य मामले में भी उन्हें उम्रकैद की सजा सुनाई थी. सज्जन कुमार तीन बार लोकसभा सांसद रहे और बाहरी दिल्ली सीट का प्रतिनिधित्व किया था.
#SajjanKumar #Congress #DelhiNews #1984Riots #IndiaNews #Newsgenix
(Sajjan Kumar, Congress, Former MP, 1984 Anti Sikh Riots, Delhi High Court, Life Imprisonment, Safdarjung Hospital, Tihar Jail, Delhi News, Congress Leader, Sikh Riots, India Politics, Former Parliamentarian, National News, Sajjan Kumar Death) #🎞️आज के वायरल अपडेट्स
17 shares