एस्ट्रो पं.रामपाल भट्ट
#💮आज का पंचांग एवं मुहूर्त💫 #🔯आज का राशिफल☀️ #🔯वास्तु दोष उपाय #🌟देखिए खास ज्योतिष उपाय
🌄श्री सनातन हिंदू पंचांग -26.08.2026🌄
✴️दैनिक गोचर ग्रह एवं राशिफल✴️
🕉️ शुभ बुधवार - 🌞 - शुभ प्रभात् 🕉️
74-30💥मध्यमान्💥75-30
(केतकी चित्रापक्षीय गणितानुसारेण निर्मितम्)
🕉️💥💥🌄💥💥🕉️
________________________________
✴️आपकी कुंडली✴️आपका भविष्य✴️
जन्मकुंडली विश्लेषण कुंडली मिलान राशिरत्न
वास्तुदोष संबंधी कोई भी प्रमाणिक जानकारी परामर्श एवं व प्रभावी समाधान वाट्स एप्प पर
संपर्क / वाट्स एप्प नं - 97996-70464.
_______________________________
____________आज विशेष___________
अगर कुंडली में मंगल दोष है तो विवाह में देरी संभव.. इस दोष की निवारण प्रक्रिया जानिये
________________________________
_______________________________
🕉️✴️🏵️🌞🏵️✴️🕉️
_________________________________
_________दैनिक पंचांग विवरण________
✴️🌄✴️🌞✴️🌄✴️
_________________________________
आज दिनांक.......................26.8.2026
कलियुग संवत्.............................5128
विक्रम संवत्.................. .............2083
शक संवत्.................................. 1948
संवत्सर.....................................श्री रौद्र
अयन.........................................दक्षिण
गोल........................................... उत्तर
ऋतु............................................ वर्षा
मास......................................... श्रावण
पक्ष............................................शुक्ल
तिथि... त्रयोदशी. प्रातः 8.00 तक / चतुर्दशी
वार......................................... बुधवार नक्षत्र....श्रवण. रात्रि. 12.48* तक / धनिष्ठा
चंद्र राशि............... मकर. संपूर्ण (अहोरात्र)
योग....... सौभाग्य. प्रातः 7.58 तक / शोभन
करण...................तैत्तिल. प्रातः 8.00 तक
करण........... गर. रात्रि. 8.37 तक / वणिज
_________________________________
🌞✴️✴️🌄✴️✴️🌞
नोट-जिस रात्रि समय के ऊपर(*) लगा हुआ हो
वह समय अर्द्ध रात्रि के बाद सूर्योदय तक का है
________________________________
-दैनिक सूर्योंदयास्त दिनमानादि पंचांग विवरण-
✴️🌄🏵️🌞🏵️🌄✴️
________________________________
सूर्योदय....................प्रातः 06.10.41 पर
सूर्यास्त....................सायं. 06.55.27 पर
दिनमान-घं.मि.से....................12.44.45
रात्रिमान-घं.मि.से. ................ 11.15.38
चंद्रोदय.....................05.55.27 PM पर
चंद्रास्त......................05.10.02 AM पर
राहुकाल.....अपरा. 12.33 से 2.09(अशुभ)
यमघंट...........प्रातः 7.46 से 9.22(त्याज्य)
गुलिक..पूर्वा.10.57 से 12.33(शुभे त्याज्य)
अभिजित...मध्या.12.08 से 12.59(अशुभ)
पंचक........................................ नहीं है
हवन मुहूर्त(अग्निवास)............ आज नहीं है
दिशाशूल...............................उत्तर दिशा
दोष परिहार......तिल का सेवन कर यात्रा करें
________________________________
___________आज का दिन___________
🌞✴️🌄✴️🌞✴️🌄🌞
_______________________________
व्रत विशेष...................................नहीं है
अन्य व्रत्.........पवित्र श्रावण स्नान व्रत जारी
पर्व विशेष....................ऋग्वैदिक उपाकर्म
काल विशेष............सनातन् चातुर्मास जारी
दिन विशेष............. महिला समानता दिवस
खगोलीय........................अतिरिक्त नहीं है
खगोलीय.................सूर्य नक्षत्र मघा(जारी)
नक्षत्र वाहन...................चातक (वर्षा श्रेष्ठ)
विष्टि(भद्रा)................................. नहीं है
पंचक.........................................नहीं है
सर्वा.सि.योग................................नहीं है
अमृत सि.योग............................. .नहीं है
सिद्ध रवियोग..... उदयात् रात्रि. 12.48* तक
________________________________
✴️🌄✴️🌞✴️🌄✴️
_______________________________
✴️ अगले दिन की प्रतीकात्मक जानकारी✴️
_________________________________
दिनांक............................ 27.08.2026
तिथि............श्रावण शुक्ला चतुर्दशी गुरुवार
व्रत विशेष................................. पूर्णिमा
अन्य व्रत्....................कोकिला व्रत पूर्णता
अन्य व्रत्.........पवित्र श्रावण स्नान व्रत जारी
पर्व विशेष........... शुक्ल यजुर्वेदीय उपाकर्म
काल विशेष............सनातन् चातुर्मास जारी
दिन विशेष..............अंतराष्ट्रीय झील दिवस
खगोलीय........................अतिरिक्त नहीं है
खगोलीय.................सूर्य नक्षत्र मघा(जारी)
नक्षत्र वाहन...................चातक (वर्षा श्रेष्ठ)
विष्टि(भद्रा)..........प्रातः 9.09 से 9.33 तक
पंचक................... अपरा. 1.35 पर प्रारंभ
सर्वा.सि.योग................................ नहीं है
अमृत सि.योग.............................. नहीं है
सिद्ध रवियोग............................... नहीं है
_________________________________
🕉️✴️🏵️🌞🏵️✴️🕉️ ________________________________
*विभिन्न नगरों के सूर्योदय में समयांतर मिनट*
🌞श्री सनातन हिंदू पंचांग के अनुसार🌞
________________________________
दिल्ली -10 मिनट---------जोधपुर +6 मिनट
जयपुर -5 मिनट------अहमदाबाद +8 मिनट
इंदौर - 4 मिनट-------------मुंबई +7 मिनट
लखनऊ - 25 मिनट------बीकानेर +5 मिनट
कोलकाता -54 मिनट--जैसलमेर +15 मिनट
_________________________________
🌄विशिष्ट काल-मुहूर्त-वेला परिचय🌄
_________🏵️🌞✴️🌞🏵️_________ अभिजित् मुहुर्त - दिनार्द्ध से एक घटी पहले और एक घटी बाद का समय अभिजित मुहूर्त कहलाता है,पर बुधवार को यह शुभ नहीं होता.
_________________________________
ब्रह्म मुहूर्त - सूर्योदय से पहले का 1.30 घंटे का समय ब्रह्म मुहूर्त कहलाता है..
_________________________________
प्रदोष काल - सूर्यास्त से 45 मिनट पहले और 45 मिनट बाद का समय प्रदोष काल होता है
__________________________________
गौधूलिक काल सूर्यास्त से 12 मिनट पहले एवं
12 मिनट बाद का समय कहलाता है
🌄✡️✡️✴️✡️✡️🌄
🌄✴️भद्रा वास शुभाशुभ विचार✴️🌄
_________________________________
भद्रा मेष, वृष, मिथुन, वृश्चिक के चंद्रमा में स्वर्ग में व कन्या, तुला, धनु, मकर के चंद्रमा में पाताल लोक में और कुंभ, मीन, कर्क, सिंह के चंद्रमा में मृत्युलोक में मानी जाती है यहां स्वर्ग और पाताल लोक की भद्रा शुभ मानी जाती हैं और मृत्युलोक की भद्रा काल में शुभ कार्य वर्जित होते हैं इसी तरह भद्रा फल विचार करें।
________________________________
✴️🌄आज दिन का चौघड़िया 🌄✴️
_________________________________
लाभ.................प्रातः 6.11 से 7.46 तक
अमृत................प्रातः 7.46 से 9.22 तक
शुभ..............पूर्वा. 10.57 से 12.23 तक
चंचल........... अपरा. 3.44 से 5.20 तक
लाभ................ सायं. 5.20 से 6.55 तक
_________________________________
✴️🌄आज रात्रि का चौघड़िया🌄✴️
________________________________
शुभ................. रात्रि. 8.20 से 9.44 तक
अमृत............. रात्रि. 9.44 से 11.09 तक
चंचल.....रात्रि. 11.09 से 12.33 AM तक
लाभ....रात्रि. 3.22 AM से 4.47 AM तक
________________________________
💥 🌞✴️🏵️✴️🌞💥
_________________________________
(विशेष - ज्योतिष शास्त्र में एक शुभ योग और एक अशुभ योग जब भी साथ साथ आते हैं तो शुभ योग की स्वीकार्यता मानी गई है )
_________________________________
✴️🌞🌄✴️🌄🌞✴️
_________________________________
🔱🌄🔱✴️🔱🌄🔱
_________________________________
🌞🕉️शुभ शिववास की तिथियां🕉️🌞
शुक्ल पक्ष-2-----5-----6---- 9-------12----13.
कृष्ण पक्ष-1---4----5----8---11----12----30.
_________________________________
✴️🏵️🌄✴️🌄🏵️✴️
_______________ु__________________
दिन नक्षत्र एवं चरणाक्षर संबंधी संपूर्ण विवरण
संदर्भ विशेष -यदि किसी बालक का जन्म गंड नक्षत्रों (रेवती, अश्विनी, अश्लेषा, मघा, ज्येष्ठा और मूल) में होता है तो सविधि नक्षत्र की शांति आवश्यक मानी गयी है जो सविधि होनी चाहिये
आज जन्मे बालकों का नक्षत्र के चरण के समय समय के अनुसार राशिगत् नामाक्षरे....
________________________________
समय - नक्षत्र नाम - नक्षत्र चरण - चरणाक्षर
_________________________________
11.52 AM तक.....श्रवण....2...... ..खू
06.21 PM तक.....श्रवण....3........ खे
12.48 AM तक.....श्रवण....4........खो
उपरांत रात्रि तक....धनिष्ठा....1.........गा
_______राशि मकर - पाया ताम्र_______
_________________________________
✴️आज की विशेष प्रस्तुति✴️
💥धर्म ज्योतिष वास्तु एवं गोचर राशिफल 💥
🕉️✴️✴️🌞✴️✴️🕉️
________________________________
अगर कुंडली में मंगल दोष है तो विवाह में देरी संभव.. इस दोष की निवारण प्रक्रिया जानिये
प्रत्येक मंगलवार को मंगल-चंडिका स्त्रोत्र का पाठ करें।
शनिवार को सुन्दर काण्ड का पाठ करें।
मांगलिक लड़के मंगलवार को हनुमान जी को सिंदूर चढ़ाएँ।
मांगलिक लड़के/लड़की अपने कमरे के दरवाजे को लाल/गुलाबी रंग से रंगें।
शीघ्र विवाह हेतु मंत्र।
पत्नीं मनोरमां देहि मनोवृत्तानुसारिणिम्।।
तारिणीं दुर्गसंसारसागरस्य कुलोद्भवाम।।
यह मंत्र दुर्गा सप्तशती से उद्घृत है। शादी की कामना करने वाले पुरुष जातकों को स्नान के बाद 11 बार इस मंत्र का जाप करना चाहिए। इससे उनकी कामना पूर्ण होगी। यह शीघ्र विवाह का अचूक उपाय है।
“ॐ गं गणपतये नमः”
इस मंत्र को जपने से पहले बुधवार के दिन पीतल से बनी गणेश जी की प्रतिमा को पंचामृत से स्नान करवाकर पंचोपचार विधि से पूजन करें। उसके बाद 21 बार इस मंत्र का जाप करें और जाप के बाद पंचामृत को पीपल के पेड़ में चढ़ाएँ। यह जल्दी शादी होने का अहम उपाय है।
“ॐ सृष्टिकर्ता मम विवाहं कुरु कुरु स्वाहा”
मंगलवार के दिन लक्ष्मी-नारायण की प्रतिमा को घर में स्थापित करें उसके बाद पंचोपचार विधि से पूजन के उपरांत इस मंत्र का 21 बार जाप करें।
“ॐ श्रीं वर प्रदाय श्री नमः”
सोमवार को शिव मंदिर में पाँच नारियल चढ़ाएँ और इस मंत्र की 5 बार माला फेरें। ध्यान रखें, यह मंत्र विशेष रूप से कन्याओं के लिए है।
“ॐ क्लीं कृष्णाय गोविंदाय गोपीजनवल्लभाय स्वाहा”
उक्त मंत्र का 108 बार जाप करने से अविवाहित कन्या अथवा वर का शीघ्र विवाह संपन्न हो जाता है। इस मंत्र का जाप करने से भगवान श्रीकृष्ण का आशीर्वाद प्राप्त होता है।
“ॐ ग्रां ग्रीं ग्रों स: गुरूवे नम:”
प्रत्येक गुरुवार के दिन इस मंत्र को उच्चारित करते हुए पाँच बार माला फेरें। इससे अविवाहित जातकों का विवाह शीघ्र होता है।
व्रत
वैदिक ज्योतिष और हिंदू धर्म में शीघ्र विवाह के कई उपाय बताये गये हैं। विवाह योग्य जातक व्रत रखकर और ईश्वर भक्ति करके भी अपनी शादी की मनोकामना को पूर्ण कर सकते हैं। वैदिक ज्योतिष में विवाह के लिए निम्न व्रत बताए गए हैं-
बृहस्पतिवार व्रत: शीघ्र विवाह के उपाय के तौर पर बृहस्पतिवार (गुरुवार) के दिन व्रत रखने से बृहस्पति देव प्रसन्न होते हैं। विशेषकर स्त्रियों के लिए यह व्रत शुभ फलदायी माना गया है। इस व्रत को धारण करने से मन की सभी इच्छाएं पूर्ण होती हैं। इस व्रत को विवाह योग्य वर अथवा कन्या अपने शीघ्र विवाह के लिए रखते हैं।
सोलह सोमवार व्रत: सोमवार का व्रत भगवान शिव को समर्पित है और यह जल्दी शादी होने का अचूक उपाय माना जाता है। ऐसा कहा जाता है कि सोलह सोमवार का व्रत पूरे विधि विधान के साथ करने से सारी मनोकामनाएँ पूरी होती हैं। अतः विवाह योग्य जातक इस व्रत का पालन कर अपनी विवाह की इच्छा पूर्ण कर सकते हैं।
वैभव लक्ष्मी व्रत: शीघ्र विवाह के उपाय के तहत वैभव लक्ष्मी व्रत सोमवार को रखा जाता है। इस व्रत को स्त्री-पुरुष दोनों ही धारण कर सकते हैं। इससे घर में माँ लक्ष्मी जी का वास होता है और जीवन में सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है। अविवाहित कन्या अथवा वर इस व्रत का पालन कर माँ लक्ष्मी से अपने लिए जीवनसाथी का वरदान मांग सकते हैं।
________________________________
✴️ 🕉️आज का राशिफल🕉️ ✴️
_________________________________
मेष-(चू चे चो ला ली लू ले लो अ)
आज आप मुस्कुराएँ, क्योंकि यह सभी समस्याओं का सबसे सही इलाज है। आपके घर से जुड़ा निवेश फ़ायदेमंद रहेगा। अगर आप पार्टी करने की सोच रहे हैं, तो अपने अपने अच्छे दोस्तों को बुलाएँ। ऐसे कई लोग होंगे, जो आपका उत्साह बढाएंगे। अचानक मिला कोई सुखद संदेश नींद में आपको मीठे सपने देगा। जो लोग प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं, उन्हें दिमाग़ शांत रखने की ज़रूरत है। परीक्षा की घबराहट को हावी न होने दें। आपका प्रयास सकारात्मक परिणाम ज़रूर देगा। जो लोग घर सेे बाहर रहते हैं आज वो अपने सारे काम पूरे करके शाम के समय किसी पार्क या एकांत जगह पर समय बिताना पसंद करेंगे। क्या आपको पता है कि आपका जीवनसाथी वाक़ई आपके लिए सब कुछ है। उनपर ग़ौर करें, यह बात आपको अपने आप दिख जाएगी।
वृषभ-(इ उ एओ वा वी वू वे वो)
आज अनचाहे ख़यालों को दिमाग़ पर कब्ज़ा न करने दें। शांत और तनाव-रहित रहने की कोशिश करें, इससे आपकी मानसिक दृढ़ता बढ़ेगी। आज के दिन आपको अपने उन दोस्तों से बचकर रहने की जरुरत है जो आपसे उधार मांगते हैं और फिर उसे लौटाते नहीं हैं। सबको अपनी महफ़िल में दावत दें। क्योंकि आपके पास आज अतिरिक्त ऊर्जा है, जो आपको किसी पार्टी या कार्यक्रम का आयोजन करने के लिए प्रेरित करेगी। मुलाक़ात बहुत रोमांचक रहेगी, लेकिन ज़्यादा देर के लिए नहीं होगी। दिवास्वप्नों में समय खपाना नुक़सानदेह रहेगा, इस मुग़ालते में न रहें कि दूसरे आपका काम करेंगे। उन चीजों को दोहराना जिनका अब आपके जीवन में कोई महत्व नहीं है, आपके लिए ठीक नहीं है। ऐसा करके आप अपना वक्त ही बर्बाद करेंगे और कुछ नहीं। जीवनसाथी का बर्ताव आपके पेशेवर रिश्तों पर ग़लत असर डाल सकता है।
मिथुन- (क की कू घ ङ छ के को ह)
आज शारीरिक लाभ के लिए, विशेषकर मानसिक तौर पर मज़बूती हासिल करने के लिए ध्यान और योग का आश्रय लें। अगर आप लम्बे वक़्त के लिए निवेश करें, तो अच्छा-ख़ासा फ़ायदा हासिल कर सकते हैं। घर के किसी सदस्य के व्यवहार की वजह से आप परेशान रह सकते हैं। आपको उनसे बात करने की जरुरत है। ज़ाहिर तौर पर रोमांस के लिए पर्याप्त मौक़े हैं- लेकिन ऐसा बहुत कम समय के लिए है। ऐसे काम हाथ में लें, जो रचनात्मक प्रकृति के हैं। आज अपने लिए वक्त निकालकर अपने जीवनसाथी के साथ आप कहीं घूमने जा सकते हैं। हालांकि इस दौरान आप दोनों के बीच थोड़ी बहुत कहासुनी हो सकती है। आज आपको अपने जीवनसाथी का दैवीय पक्ष देखने को मिल सकता है।
कर्क- (ही हू हे हो डा डी डू डे डो) आज आप उम्मीदों की दुनिया में हैं। जो लोग काफी वक्त से आर्थिक तंगी से गुजर रहे थे उन्हें आज कहीं से धन प्राप्त हो सकता है जिससे जीवन की कई परेशानियां दूर हो जाएंगी। सबको अपनी महफ़िल में दावत दें। क्योंकि आपके पास आज अतिरिक्त ऊर्जा है, जो आपको किसी पार्टी या कार्यक्रम का आयोजन करने के लिए प्रेरित करेगी। रोमांटिक मनोभावों में अचानक आया बदलाव आपको काफ़ी खिन्न कर सकता है। अपने साथी को यूँ ही हमेशा के लिए मिला न मानें। यदि आपको व्यस्त दिनचर्या के बाद भी अपने लिए समय मिल पा रहा है तो आपको इस समय का सदुपयोग करना सीखना चाहिए। ऐसा करके अपने भविष्य को आप सुधार सकते हैं। आपको अपने जीवनसाथी का सख़्त और रुखा पहलू देखने को मिल सकता है, जिसके चलते आप असहज महसूस करेंगे।
सिंह- (मा मी मू मे मो टा टी टू टे)
आज आपको काफ़ी समय से चल रही बीमारी से छुटकारा मिल सकता है। पैसे की अहमियत को आप अच्छे से जानते हैं इसलिए आज के दिन आपके द्वारा बचाया गया धन आपके बहुत काम आ सकता है और आप किसी बड़ी मुश्किल से निकल सकते हैं। विद्यालय का काम पूरा करने के लिए बच्चे आपसे मदद ले सकते हैं। आप महसूस करेंगे कि प्यार में बहुत गहराई है। ऐसे लोगों से साथ जुड़ें जो स्थापित हैं और भविष्य के रुझानों को समझने में आपकी मदद कर सकते हैं। जो लोग घर सेे बाहर रहते हैं आज वो अपने सारे काम पूरे करके शाम के समय किसी पार्क या एकांत जगह पर समय बिताना पसंद करेंगे। जब आप अपने जीवनसाथी से भावनात्मक तौर पर जुड़ते हैं, तो नज़दीकी अपने आप महसूस की जा सकती है।
कन्या- (टो प पी पू ष ण ठ पे पो)
आज आप भाग्य पर निर्भर न रहें और अपनी सेहत को सुधारने की कोशिश करें, क्योंकि क़िस्मत ख़ुद बहुत आलसी होती है। कोई पुराना मित्र आज आपसे आर्थिक मदद मांग सकता है और यदि आप उसकी आर्थिक मदद करते हैं तो आपके आर्थिक हालात थोड़े तंग हो सकते हैं। पुराने परिचितों से मिलने-जुलने और पुराने रिश्तों को फिर से तरोताज़ा करने के लिए अच्छा दिन है। विवादित मुद्दों को उठाने से बचें, अगर आप आज ‘डेट’ पर जा रहे हैं तो। चीज़ें कार्यक्षेत्र में बेहतर नज़र आती हैं। पूरे दिन आपका मिज़ाज बढ़िया रहेगा। इस राशि वाले जातकों को आज खाली वक्त में आध्यात्मिक पुस्तकों का अध्ययन करना चाहिए। ऐसा करके आपकी कई परेशानियां दूर हो सकती हैं। अलग-अलग नज़रिए के चलते आपके और आपके जीवनसाथी के बीच वाद-विवाद हो सकता है।
तुला- (रा री रू रे रो ता ती तू ते)
आज रक्तचाप के मरीज़ों को ख़ास ख़याल रखने और दवा-दारू करने की ज़रूरत है। साथ ही उन्हें कॉलेस्ट्रोल को क़ाबू में रखने की कोशिश भी करनी चाहिए। ऐसा करना आगे काफ़ी लाभदायक सिद्ध होगा। नए क़रार फ़ायदेमंद दिख सकते हैं, लेकिन वे उम्मीद के मुताबिक़ लाभ नहीं पहुँचाएंगे। निवेश करते समय जल्दबाज़ी में निर्णय न लें। दोस्तों के साथ शाम बेहद मज़ेदार और हँसी-ख़ुशी से भरपूर रहेगी आज अपने प्रिय को माफ़ करना न भूलें। आप अपने मातहतों से नाख़ुश हो सकते हैं, क्योंकि वे उम्मीद के मुताबिक़ काम नहीं कर रहे हैं। जीवन का आनंद लेने के लिए आपको अपने दोस्तों को भी समय देना चाहिए। अगर आप समाज से कटकर रहेंगे तो आवश्यकता पड़ने पर आपके साथ भी कोई नहीं होगा। ग़लतफ़हमी के लम्बे दौर के बाद इस शाम आपको जीवनसाथी के प्यार का तोहफ़ा नसीब होगा।
वृश्चिक- (तो ना नी नू ने नो या यी यू)
आज दोस्तों का रुख़ सहयोगी रहेगा और वे आपको ख़ुश रखेंगे। बिना किसी की मदद के भी आप धन कमा पाने में सक्षम हो सकते हैं बस आपको खुद पर विश्वास करने की जरुरत है। जीवनसाथी के साथ अपने रिश्तों में तनाव दूर करने के लिए अच्छा दिन है। रिश्ते की इस नाज़ुक डोर से जुड़े दोनों ही लोगों को इसके लिए समर्पित होना चाहिए और एक-दूसरे के लिए दिल में यक़ीन और प्यार होना चाहिए। हालात ठीक करने की ज़िम्मेदारी अपने कंधों पर लें और सकारात्मक तौर पर पहल करें। आपको अपनी रसिक कल्पनाओं पर अधिक ग़ौर करने की ज़रूरत नहीं है, क्योंकि संभव है कि वे आज सच हो जाएँ। आज आपकी कड़ी मेहनत कार्यक्षेत्र में ज़रूर रंग दिखाएगी। जिन रिश्तों को आप अहमियत देते हैं उन्हें समय देना भी आपको सीखना होगा नहीं तो रिश्ते टूट सकते हैं। आप महसूस करेंगे कि आपके जीवनसाथी में शहद से भी ज़्यादा मिठास है।
धनु-ये यो भा भी भू धा फा ढ़ा भे)
आज तनाव से बचने के लिए अपना क़ीमती वक़्त बच्चों के साथ गुज़ारें। आप बच्चों की उपचार करने की शक्ति महसूस करेंगे। वे आध्यात्मिक तौर पर धरती पर सबसे ज़्यादा ताक़तवर और भावनात्मक लोग हैं। उनके साथ आप ख़ुद को ऊर्जा से भरपूर पाएंगे। आपको कमीशन, लाभांश या रोयल्टी के ज़रिए फ़ायदा होगा। अपनी महत्वाकांक्षाओं को माता-पिता को बतलाने का सही समय है। वे आपको सहयोग देंगे। आपको भी ध्यान केंद्रित कर कड़ी मेहनत करने की ज़रूरत है। अचानक हुई रोमांटिक मुलाक़ात आपके लिए उलझन पैदा कर सकती है। अगर आप विदेशों में नौकरी के लिए आवेदन करना चाहते हैं, तो आज का दिन अच्छा है। उन चीजों को दोहराना जिनका अब आपके जीवन में कोई महत्व नहीं है, आपके लिए ठीक नहीं है। ऐसा करके आप अपना वक्त ही बर्बाद करेंगे और कुछ नहीं।
मकर- (भो जा जी खी खू खे खो गा गी)
आज गर्भवती महिलाओं के लिए बहुत अच्छा दिन नहीं है। चलते-फिरते समय ख़ासा ख़याल रखने की ज़रूरत है। अगर आप लोन लेने वाले थे और काफी दिनों से इस काम में लगे थे तो आज के दिन आपको लोन मिल सकता है। दूर के रिश्तेदार से जिस संदेश की काफ़ी समय से उम्मीद थी, वह अच्छी ख़बर पूरी परिवार को ख़ुशियों से भर देगी। दिन को ख़ास बनाने के लिए स्नेह और उदारता के छोटे-छोटे तोहफ़े लोगों को दें। अपनी पेशेवर क्षमताओं को बढ़ाकर आप करिअर में नए दरवाज़े खोल सकते हैं। अपने क्षेत्रे में आपको अपार सफलता मिलने की संभावना भी है। अपनी सभी क्षमताओं को निखारकर औरों से बेहतर बनने की कोशिश करें। घर के छोटे सदस्यों के साथ गप्पें लगाकर आज आप अपने खाली समय का अच्छा इस्तेमाल कर सकते हैं। आपका जीवनसाथी वाक़ई आपके लिए फ़रिश्तों की तरह है और आपको आज यह एहसास होगा।
कुंभ- (गू गे गो सा सी सू से सो द)
आज आप आशावादी बनें और उजले पक्ष को देखें। आपका विश्वास और उम्मीद आपकी इच्छाओं व आशाओं के लिए नए दरवाज़े खोलेंगी। धन से जुड़ा कोई मसला आज हल हो सकता है और आपको धन लाभ हो सकता है। किसी धार्मिक स्थल या संबंधी के यहाँ जाने की संभावना है। उदास न हों, कभी-कभी विफल होना कोई ख़राब बात नहीं है। वह तो ज़िंदगी की ख़ूबसूरती है। आज कार्यक्षेत्र में अचानक आपके काम की छानबीन हो सकती है। ऐसे में अगर आपने कोई गलती की होगी तो आपको इसका भुगतान करना पड़ सकता है। इस राशि के कारोबारी आज अपने कारोबार को नई दिशा देने के बारे में विचार कर सकते हैं। अगर आप जल्दबाज़ी में निष्कर्ष निकालेंगे और ग़ैर-ज़रूरी काम करेंगे, तो आज का दिन काफ़ी निराशाजनक हो सकता है। जीवनसाथी का स्वास्थ्य कुछ गड़बड़ हो सकता है।
मीन- (दी दू थ झ ञ दे दो च ची)
आज तनाव के चलते बीमारी से दो-चार होना पड़ सकता है। सुकून महसूस करने के लिए दोस्तों और परिवार के साथ कुछ समय बिताएँ। सट्टेबाज़ी से फ़ायदा हो सकता है। घर में साफ़-सफ़ाई की ज़रूरत तुरंत है। हमेशा की तरह इस काम को अगली बार के लिए न टालें और कमर कस कर जुट जाएँ। आपका बेपनाह प्यार आपके प्रिय के लिए बेहद क़ीमती है। कारोबारी जितना हो अपने कारोबार से जुड़ी बातों को किसी से शेयर न करें। अगर आप ऐसा करते हैं तो आप बड़ी मुश्किल में पड़ सकते हैं। आज के दिन आपके कुछ दोस्त आपके घर में आ सकते हैं और उनके साथ आप समय बिता सकते हैं हालांकि इस दौरान शराब, सिगरेट जैसे पदार्थों का सेवन करना आपके लिए अच्छा नहीं रहेगा। जो यह समझते हैं कि शादी सिर्फ़ रस्म के लिए होती है, वे ग़लत हैं। क्योंकि आज आपको सच्चे प्यार का एहसास होगा।
______________________________
🌄💥✴️🕉️✴️💥🌄
___________________________________
अस्वीकरण(Disclaimer)दैनिक पंचांग,धर्म, ज्योतिष,वास्तु आदि विषयों पर यहाँ प्रकाशित सामग्री केवल आपकी जानकारी के लिए हैं,जो पूर्ण रूप से दायित्व, मुक्त है,अतः संबंधित कोई भी प्रयोग अपने स्वविवेक के साथ करें या किसी संबद्ध विशेषज्ञ से परामर्श अवश्य लेवें।
________________________________
🌄✴️✴️🕉️✴️✴️🌄
✴️संकलन एवं प्रस्तुत कर्त्ता✴️
☀️पं.रामपाल भट्ट-ज्योतिष एवं वास्तुविद्☀️
श्री ज्योतिष समाधान सेवा भीलवाड़ा (राज)
✴️🏵️🌄✴️🌄🏵️✴️
_____________________________