Newsgenix
439 views • 1 days ago
#🌐 राष्ट्रीय अपडेट #📢 ताज़ा खबर 🗞️ #🆕 ताजा अपडेट झारखंड विधानसभा घेराव के बाद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सोशल मीडिया पर अपना संदेश साझा करते हुए सबसे पहले पुलिस और प्रशासन को स्थिति संभालने के लिए धन्यवाद किया. इसके बाद युवाओं को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने लिखा कि लोकतंत्र में अपनी आवाज उठाना छात्रों का अधिकार है और उनकी बात को सुनना सरकार की नैतिक जिम्मेदारी है. उन्होंने स्पष्ट किया कि सरकार के वरिष्ठ मंत्री लगातार अभ्यर्थियों से संवाद कर रहे हैं और उनकी मांगों पर पूरी संवेदनशीलता से कार्रवाई की जाएगी. पिछले दिनों की कार्रवाइयों का हवाला देते हुए सीएम ने कहा कि दोषी चाहे कोई भी हो, सरकार ने किसी को नहीं बख्शा है. उनका मकसद परीक्षा व्यवस्था को पूरी तरह पारदर्शी, तकनीक-सक्षम और सुरक्षित बनाना है. इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने छात्रों को आगाह करते हुए अपील की कि वे विपक्ष के राजनीतिक नैरेटिव और भड़काने वाले मनसूबों के बहकावे में न आएं, बल्कि सरकार के साथ संवाद और विश्वास के जरिए इस समस्या का स्थायी समाधान निकालें.
#HemantSoren #JharkhandCM #Jharkhand #JharkhandPolitics #JPSC #JSSC #JPSCProtest #JSSCProtest #StudentProtest #JharkhandStudents #Ranchi #RanchiNews #JharkhandNews #ExamReforms #Students #PoliticalNews #JharkhandAssembly #LatestNews
16 likes
10 shares