Newsgenix
447 views 1 days ago
#🌐 राष्ट्रीय अपडेट #📢 ताज़ा खबर 🗞️ #🆕 ताजा अपडेट बोलिविया के वियाचा में स्थित सैन्य बैरक में शुक्रवार को हुए जोरदार विस्फोट में कम से कम 10 लोगों की मौत हो गई और दर्जनों अन्य घायल हो गए। स्थानीय अधिकारियों के अनुसार, यह सैन्य अड्डा राजधानी ला पाज से लगभग 30 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। अधिकारियों ने बताया कि धमाका स्थानीय समयानुसार दोपहर करीब 2:30 बजे हुआ जहां आतिशबाजी का सामान रखा गया था। हालांकि अभी तक विस्फोट के सटीक कारण की पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन अधिकारियों का कहना है कि धमाका रक्षा मंत्रालय के पटाखों के भंडार से शुरू हुआ। वियाचा की स्वास्थ्य निदेशक रीता नेब्रास्का ने स्थानीय टेलीविजन को बताया कि इस घटना में 10 से 15 लोगों के मारे जाने की आशंका है, जबकि 62 लोग घायल हुए हैं। उन्होंने जानकारी दी कि 14 घायलों को ला पाज के अस्पतालों में भेजा गया है, जिनमें बुरी तरह से झुलसी यानी थर्ड-डिग्री बर्न एक लड़की भी शामिल है। पुलिस के मुताबिक, विस्फोट की तीव्रता इतनी अधिक थी कि दर्जनों घरों की खिड़क� #Newsgenix
11 shares

More like this