Jan-Kranti hindi news bulletin
575 views • 3 days ago •
करूआमोड़ चौक का ‘खूबसूरत’ शौचालय बना परेशानी का सबब, जिम्मेदारों की अनदेखी से बढ़ रही लोगों की मुश्किलें
जनक्रांति कार्यालय से राजीव झा की रिपोर्ट
बार-बार ध्यान आकृष्ट कराने के बावजूद नहीं हुई कार्रवाई, अतिक्रमण हटाओ अभियान का दिया जा रहा हवाला;
शौचालय के कारण जाम और गंदगी से राहगीर परेशान
खगड़िया, बिहार (जनक्रांति हिन्दी न्यूज़ बुलेटिन कार्यालय न्यूज़ डेस्क 8 अगस्त, 2026)। चौथम प्रखंड के करूआमोड़ चौक पर बना एक शौचालय इन दिनों स्वच्छता व्यवस्था की बदहाली और प्रशासनिक उदासीनता का उदाहरण बना हुआ है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि शौचालय की वर्तमान स्थिति और उसके आसपास का अतिक्रमण चौक पर आने-जाने वाले लोगों के लिए परेशानी का कारण बन गया है।
बताया जाता है कि इस समस्या को लेकर कई बार अधिकारियों का ध्यान आकृष्ट कराया गया है। स्थानीय स्तर पर पत्रकार धीरज कुमार सिंह ‘बंटू’ सहित अन्य लोगों द्वारा भी शौचालय की स्थिति और उससे उत्पन्न समस्याओं को लेकर जिम्मेदार अधिकारियों को अवगत कराया गया, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है।
स्थानीय लोगों के मुताबिक, अधिकारियों से पूछे जाने पर अक्सर अतिक्रमण हटाओ अभियान चलने की बात कही जाती है और कहा जाता है कि अभियान के दौरान इसे हटा दिया जाएगा। लोगों का सवाल है कि जब तक अभियान शुरू नहीं होता, तब तक चौक पर उत्पन्न हो रही समस्या का समाधान क्यों नहीं किया जा रहा है?
स्थानीय लोगों का कहना है कि शौचालय के कारण चौक पर आए दिन यातायात बाधित होता है और जाम की स्थिति बनती है। वहीं, महिलाओं के लिए सार्वजनिक शौचालय की पर्याप्त व्यवस्था नहीं होने के कारण उन्हें भी काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। लोगों का आरोप है कि चौक पर नियमित पुलिस व्यवस्था नहीं रहने से यातायात और अतिक्रमण की समस्या और गंभीर हो जाती है।
सबसे बड़ा सवाल यह है कि जब सरकार स्वच्छता अभियान पर करोड़ों रुपये खर्च कर रही है, तो सार्वजनिक स्थल पर बने इस शौचालय की बदहाल स्थिति और उससे उत्पन्न समस्याओं पर जिम्मेदार अधिकारी और जनप्रतिनिधि कब ध्यान देंगे?
स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई में अनावश्यक देरी न की जाए और करूआमोड़ चौक को जाम, गंदगी और अव्यवस्था से मुक्त कराया जाए, ताकि आम लोगों, खासकर महिलाओं को राहत मिल सके।
समस्तीपुर जनक्रांति प्रधान कार्यालय से प्रकाशक/सम्पादक राजेश कुमार वर्मा द्वारा प्रकाशित व प्रसारित। #📢 ताज़ा खबर 🗞️ #🆕 ताजा अपडेट #🌐 राष्ट्रीय अपडेट
13 likes
10 shares