Rajeev Tomar
513 views • 2 days ago
हरिद्वार/रुड़की:ं की समस्याओं को लेकर भाकियू तोमर का प्रतिनिधिमंडल JMJ से मिला
रुड़की में भारतीय किसान यूनियन (तोमर) के प्रदेश अध्यक्ष प्रवेंद्र चौधरी के नेतृत्व में 11 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने ज्वाइंट मजिस्ट्रेट रामचंद्र दीपक सेठ से मुलाकात की। किसानों ने इकबाल शुगर मिल के बकाया भुगतान, बिजली कनेक्शन, नहरों में टेल तक पानी, खाद की किल्लत, बिजली बिलों की गड़बड़ी और तहसीलों में भ्रष्टाचार समेत कई समस्याएं उठाईं।
प्रतिनिधिमंडल ने किसानों के खेतों की सरकारी खर्च पर तारबंदी, नलकूप कनेक्शन व बिजली निशुल्क करने और कृषि सामग्री पर 50% छूट सहित अन्य मांगें भी रखीं। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने किसानों को जल्द समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया।
#भारतीय किसान यूनियन तोमर #उत्तराखंड #kisan #kissan #Whatsaap status😍😍
11 shares