Rajeev Tomar
511 views • 1 days ago
*जनपद बागपत।।*
*भाकियू (तोमर) की बैठक में सुनील शर्मा बने बागपत के जिलाध्यक्ष।।*
बागपत। भारतीय किसान यूनियन (तोमर) के संगठन कार्यालय पर एक सभा का आयोजन किया गया। इस दौरान भाकियू (तोमर) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी संजीव तोमर का कार्यकर्ताओं द्वारा पगड़ी पहनाकर जोरदार स्वागत किया गया। सभा में किसानों की विभिन्न समस्याओं और मुख्य बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक के उपरांत राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी संजीव तोमर ने संगठन के कार्यालय पर किसानों कि समस्याओं को सुनो और मंथन किया गया और उसके बाद सुनील शर्मा को भारतीय किसान यूनियन (तोमर) का बागपत जिलाध्यक्ष नियुक्त करने की घोषणा की। इसके साथ ही सभा में संगठन का विस्तार करते हुए तीन दर्जन लोगों को भाकियू (तोमर) की प्राथमिक सदस्यता भी ग्रहण कराई गई। नवनियुक्त जिलाध्यक्ष सुनील शर्मा ने किसानों के हितों के लिए संघर्ष करने का संकल्प जताया।
इस मौके पर राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रतिनिधि पवन त्यागी, मंडल उपाध्यक्ष आशु चौधरी,, कार्यकारिणी जिला अध्यक्ष रहीशा अखिल राणा, गुल्लू पहलवान,साजिद हनी गुप्ता विशाल चौधरी अमित जैन राममेहर सिह प्रमोद प्रधान अजय चौहान सतेन्द्र शर्मा मोमीनी नफीसा नेहा सुन्दर आदि मौजूद रहै ।।
#भारतीय किसान यूनियन तोमर #बागपत #लोकवाणी न्यूज बड़ौत बागपत Up #🆕 ताजा अपडेट #📰 उत्तर प्रदेश अपडेट
11 shares