Rajeev Tomar
440 views 11 hours ago
कुटेसरा में भाकियू तोमर की टीम ने किसानों की समस्याएं सुनीं कुटेसरा/मुजफ्फरनगर। भारतीय किसान यूनियन तोमर के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी संजीव तोमर के आदेशानुसार भाकियू तोमर की टीम ने गांव कुटेसरा पहुंचकर किसानों से मुलाकात की और उनकी जनसमस्याएं सुनीं। गांव पहुंचने पर किसानों ने संगठन के पदाधिकारियों का गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। भाकियू तोमर की टीम ने किसानों के बीच पहुंचकर उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना तथा संबंधित मुद्दों को संगठन के उच्च पदाधिकारियों तक पहुंचाने का भरोसा दिलाया। इस दौरान किसानों ने संगठन द्वारा लगातार किसानों की आवाज उठाने के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी संजीव तोमर का धन्यवाद एवं हार्दिक आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर वरिष्ठ किसान नेता मुस्तफा राणा, डॉक्टर आशु चौधरी, मंडल उपाध्यक्ष नईम चौधरी, जिला महासचिव चांद मियां सहित शराफत भाई, यामीन भाई, इंतजार, राकिब, सलीम समेत बड़ी संख्या में किसान भाई मौजूद रहे। राजन चौधरी मीडिया प्रभारी #मुजफ्फरनगर जिला #किसान #किसान पुत्र #📰 उत्तर प्रदेश अपडेट #भारतीय किसान यूनियन तोमर
15 shares

More like this