दैनिक अपडेट
2K views • 6 days ago
शादी की नीयत से नाबालिग को भगाने का आरोपी गिरफ्तार
स्लग : नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगाने का मामला
महराजगंज तराई (बलरामपुर)। नाबालिग लड़की को शादी की नीयत से बहला-फुसलाकर भगाने के मामले में महराजगंज तराई पुलिस ने वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश करने के लिए रवाना कर दिया।
पुलिस के अनुसार, वादी ने अपनी नाबालिग पुत्री को राजेंद्र पुत्र चंद्रिका उर्फ छोटकऊ निवासी जोधीपुरवा, मथुरा बाजार, थाना ललिया द्वारा शादी करने की नीयत से बहला-फुसलाकर भगा ले जाने की तहरीर दी थी। तहरीर के आधार पर 21 अगस्त को थाना महराजगंज तराई में मुकदमा अपराध संख्या 103/2026 के तहत धारा 137(2) व 96 बीएनएस में मुकदमा दर्ज किया गया था।
विवेचना के दौरान धारा 96 बीएनएस का विलोपन करते हुए मुकदमे में धारा 87 बीएनएस की बढ़ोतरी की गई। इसके बाद पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी थी।
पुलिस अधीक्षक बलरामपुर मार्तंड प्रकाश सिंह के निर्देश पर अपर पुलिस अधीक्षक विशाल पाण्डेय और क्षेत्राधिकारी ललिया देवेंद्र कुमार श्रीवास्तव के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार तिवारी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने रविवार को मुखबिर की सूचना पर ग्राम सिकटीहवा तिराहा, थाना ललिया क्षेत्र से आरोपी राजेंद्र को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार आरोपी राजेंद्र पुत्र चंद्रिका उर्फ छोटकऊ निवासी ग्राम जोधीपुरवा, मथुरा बाजार, थाना ललिया के खिलाफ आवश्यक वैधानिक कार्रवाई कर उसे न्यायालय रवाना कर दिया गया।
#📰 उत्तर प्रदेश अपडेट #📰मंडल अपडेट📢 #📢 ताजा खबर 📰 #🆕 ताजा अपडेट #बलरामपुर न्यूज़
30 shares