Jan-Kranti hindi news bulletin
535 views 15 hours ago AI indicator
ताजपुर में राशन कटौती का खेल नहीं चलेगा, जांच व कार्रवाई की मांग जनक्रांति कार्यालय रिपोर्ट मोरवा और सरायरंजन में प्रति यूनिट 5 किलो राशन, फिर ताजपुर में 4.5 किलो क्यों? डीलरों की मनमानी के खिलाफ आंदोलन की चेतावनी ताजपुर/समस्तीपुर,बिहार(जनक्रांति हिन्दी न्यूज़ बुलेटिन कार्यालय न्यूज़ डेस्क 12 अगस्त, 2026)। ताजपुर प्रखंड में जनवितरण प्रणाली के तहत लाभुकों को निर्धारित मात्रा से कम राशन दिए जाने का मामला सामने आया है। भाकपा माले के प्रखंड सचिव सुरेंद्र प्रसाद सिंह ने सवाल उठाते हुए कहा कि जब बगल के मोरवा एवं सरायरंजन प्रखंड में डीलरों द्वारा प्रति यूनिट पांच किलो के हिसाब से राशन का वितरण किया जाता है, तो ताजपुर प्रखंड में प्रति यूनिट साढ़े चार किलो राशन क्यों दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि शॉर्टज के नाम पर प्रति यूनिट राशन में कटौती का खेल अब नहीं चलेगा। लाभुकों को निर्धारित मात्रा में राशन उपलब्ध कराना प्रशासन की जिम्मेदारी है। उन्होंने डीलरों की कथित मनमानी और राशन कटौती पर तत्काल रोक लगाने तथा दोषी पाए जाने पर कार्रवाई की मांग की है। माले प्रखंड सचिव ने प्रखंड एवं अनुमंडल आपूर्ति पदाधिकारी से पूरे मामले की जांच कर उचित कार्रवाई करने की मांग की है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि मामले की जांच कर कार्रवाई नहीं की गई और लाभुकों को निर्धारित मात्रा में राशन मिलना सुनिश्चित नहीं किया गया, तो इसके खिलाफ आंदोलन चलाया जाएगा। समस्तीपुर जनक्रांति प्रधान कार्यालय से प्रकाशक/सम्पादक राजेश कुमार वर्मा द्वारा प्रकाशित व प्रसारित। #📢 ताज़ा खबर 🗞️ #samastipur #🆕 ताजा अपडेट ##Samastipur news
10 likes
9 shares

More like this