━╬٨ـﮩﮩ❤٨ـﮩﮩـ╬━❤️❥❥═══ 𝗬𝗮𝘀𝗵 ══
1K views • 1 days ago
प्रेम कोई Deal नहीं है, प्रेम कोई Contract नहीं है। प्रेम का अर्थ है—अपने अस्तित्व को किसी के सामने बिना किसी शर्त के खोल देना।
आज का मनुष्य
प्रेम नहीं करता, वह Security खोजता है।
वह पूछता है—"मुझे क्या मिलेगा?"
जहाँ "मुझे क्या मिलेगा?" का प्रश्न है,
वहाँ प्रेम नहीं, व्यापार शुरू हो जाता है।
—शबरी ने वर्षों तक प्रतीक्षा की।
उसे यह भी पता नहीं था कि राम आएँगे या नहीं। लेकिन उसकी प्रतीक्षा किसी परिणाम के लिए नहीं थी। उसकी प्रतीक्षा ही उसकी पूजा बन गई थी।
—राधा ने कृष्ण से
कभी अधिकार नहीं माँगा।
उसने यह नहीं कहा—"तुम केवल मेरे हो।"
उसका प्रेम इतना विशाल था कि उसमें विरह भी उत्सव बन गया। वह जानती थी कि प्रेम, मिलने से बड़ा है। प्रेम भीतर की सुगंध है, किसी व्यक्ति की कैद नहीं।
आज का प्रेम Instant हो गया है।
- एक click पर दोस्ती,
- एक swipe पर नया रिश्ता,
- एक Message का देर से Reply आया
नहीं कि मन दूसरा विकल्प खोजने लगता है।
मन कहता है—
"Better OPTION is Waiting."
प्रेम कहता है—
"मैं प्रतीक्षा करूँगा, क्योंकि प्रेम समय से बड़ा है"
—आज लोग व्यक्ति से प्रेम नहीं करते,
उसकी Convenience से प्रेम करते हैं।
जब तक सामने वाला हमारी अपेक्षाएँ पूरी करता है, तब तक प्रेम है; जैसे ही वह हमारे अनुसार नहीं चलता, प्रेम समाप्त हो जाता है। यह प्रेम नहीं, मन की शर्तें हैं।
प्रेम में धैर्य चाहिए, क्योंकि प्रेम कोई मशीन नहीं है। प्रेम एक बीज है। बीज को वृक्ष बनने में समय लगता है। जो जल्दी में है, वह केवल फूल खरीद सकता है; वृक्ष नहीं उगा सकता।
—आज की दुनिया Speed से चल रही है।
सब कुछ Fast चाहिए—Fast Internet,
Fast food, Fast Duccess, और अब Fast Love भी।
लेकिन अस्तित्व की सबसे सुंदर चीज़ें कभी जल्दी नहीं होतीं।
- सूर्योदय धीरे-धीरे होता है।
- फूल धीरे-धीरे खिलते हैं।
- बच्चा नौ महीने में जन्म लेता है।
और प्रेम... वह भी धीरे-धीरे आत्मा में उतरता है।
जिस प्रेम में प्रतीक्षा नहीं, उसमें गहराई नहीं।
जिस प्रेम में धैर्य नहीं, उसमें समर्पण नहीं।
और जिस रिश्ते में लोग priority में और प्रेम option हैं,
वहाँ प्रेम कभी जन्म ही नहीं लेता।
जब तक मन विकल्प गिनता रहेगा,
प्रेम नहीं होगा।
प्रेम तब जन्म लेता है जब मन कहता है—
तुम साथ हो तो जिंदगी कितनी सुंदर है और
तुम साथ नहीं हो फिर भी तुम्हारे यादों के साथ भी
जिंदगी कितनी खूबसूरत है...
If you come, Beautiful.
If you don't come, Still Beautiful.
क्योंकि तब प्रेम किसी व्यक्ति की उपस्थिति पर नहीं, अपने हृदय की पूर्णता पर आधारित होता है।
- प्रेम किसी को पाने का नाम नहीं है;
- प्रेम स्वयं प्रेम बन जाने का नाम है।
जब तुम प्रेम बन जाते हो,
तब प्रतीक्षा भी गाना है, विरह भी संगीत है, और
मिलन केवल एक अतिरिक्त प्रसाद।
#❤️प्यार वाले स्टेटस ❤️ #❤️क्यूट व्हाट्सएप स्टेटस #🥰Express Emotion
• 8 shares