Newsgenix
486 views 8 hours ago
#🌐 राष्ट्रीय अपडेट #🆕 ताजा अपडेट #📢 ताज़ा खबर 🗞️ सियासत के बड़े नाम, शादी की खुशियों का मौका और एक ही छत के नीचे नजर आए कई दिग्गज चेहरे। सुप्रिया सुले की बेटी की शादी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लेकर अमित शाह, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और सोनिया गांधी तक पहुंचीं। आमतौर पर राजनीतिक मंचों पर एक-दूसरे से अलग नजर आने वाले, आंख चुराने वाले ये नेता इस बार एक पारिवारिक खुशी का हिस्सा बनते दिखाई दिए। शादी समारोह की तस्वीरों में कहीं पीएम मोदी मेहमानों से हंसकर बातचीत करते नजर आए तो कहीं राहुल गांधी और प्रियंका गांधी परिवार के साथ खुशियां बांटते दिखे। अमित शाह ने भी वर-वधू को शुभकामनाएं दीं। शरद पवार के लिए यह मौका खास था, क्योंकि बेटी के घर की इस खुशी में देश के कई बड़े नेता और खास मेहमान हंसी-खुशी शामिल हुए। #PMModi #SharadPawar #SupriyaSule #RevatiSule #SarangLakhani #Maharashtra #Newsgenix
14 likes
13 shares

More like this