Javed khan
501 views 18 hours ago
🚨 सहारनपुर में मस्जिद गिराने पर सियासी विवाद, विपक्ष ने लगाए हाउस अरेस्ट के आरोप सहारनपुर कलेक्ट्रेट परिसर की मस्जिद को प्रशासन द्वारा ध्वस्त किए जाने के बाद राजनीतिक विवाद तेज हो गया है। सपा एमएलसी शाहनवाज़ ख़ान ने दावा किया कि उन्हें हाउस अरेस्ट किया गया और मस्जिद को सुबह अचानक गिरा दिया गया। उन्होंने इसे पुरानी विरासत का हिस्सा बताते हुए कार्रवाई की जल्दबाज़ी पर सवाल उठाए। सपा सांसद इकरा हसन ने भी खुद को हाउस अरेस्ट किए जाने का आरोप लगाया और कहा कि इस मामले में ऊपरी अदालत जाने का अधिकार मिलना चाहिए था। क्या इस मामले में प्रशासन की कार्रवाई और विपक्ष के आरोपों पर निष्पक्ष जांच होनी चाहिए? #Saharanpur #MasjidIssue #IqraHasan #SamajwadiParty #UPPolitics #🆕 ताजा अपडेट #📰 उत्तर प्रदेश अपडेट #🗞️पॉलिटिकल अपडेट #🎞️आज के वायरल अपडेट्स #🔴 क्राइम अपडेट
15 shares

More like this