Newsgenix
436 views 6 hours ago
#🌐 राष्ट्रीय अपडेट #🌐 अंतर्राष्ट्रीय अपडेट #🆕 ताजा अपडेट #📢 ताज़ा खबर 🗞️ नेपाल के त्रिशूली और भोटेकोशी नदी क्षेत्रों में भारी बारिश व बादल फटने से आई भीषण आपदा का असर अब उत्तर प्रदेश के सीमावर्ती जिलों पर दिखने लगा है। त्रिशूली नदी में आए उफान और जलस्तर में अचानक हुई वृद्धि के चलते भारतीय निचले इलाकों में बाढ़ की गंभीर आशंका पैदा हो गई है। महराजगंज जिला प्रशासन के साथ-साथ गोरखपुर, सिद्धार्थनगर, कुशीनगर और आसपास के नेपाल सीमा से सटे क्षेत्रों में अलर्ट घोषित कर दिया गया है। गंडक, रोहिन और भोटेकोशी-त्रिशूली नदी तंत्र से जुड़ी सहायक नदियों के जलस्तर की लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है। नेपाल में हुए भारी नुकसान (पुलों व सड़कों के क्षतिग्रस्त होने) के बाद गंडक व अन्य नदियों में पानी का दबाव बढ़ने की संभावना को देखते हुए उत्तर प्रदेश के ये पूर्वांचल जिले पूरी सतर्कता बरत रहे हैं। कुशीनगर: दियारा में बाढ़ को लेकर अलर्ट नेपाल के नवलपरासी पश्चिम स्थित जिला विपद् व्यवस्थापन समिति से मिली सूचना के बाद नारायणी नदी के तटीय और दियारा क्षेत्रों में सतर्कता बढ़ा दी गई है। बुधवार सुबह 9:40 बजे जारी सूचना के अनुसार नेपाल के नुवाकोट क्षेत्र में भारी बारिश हुई है। बारिश का पानी नुवाकोट बाजार को प्रभावित करते हुए गल्छी से नीचे तक पहुंचने की सूचना है।ऐसे में इसका असर नारायणी नदी के जलस्तर पर पड़ने की आशंका जताई गई है। नेपाल में हुई भारी बारिश के मद्देनजर खड्डा तहसील के नारायणी नदी के तटीय और दियारा क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को विशेष सतर्कता बरतने की जरूरत है। नदी का पानी बढ़ने की स्थिति में निचले इलाकों में पानी पहुंचने की आशंका को देखते हुए ग्रामीणों से सुरक्षित और ऊंचे स्थानों की ओर जाने के लिए तैयार रहने की अपील की गई है। प्रशासनिक स्तर से लोगों को खाने-पीने की आवश्यक सामग्री, जरूरी कागजात और कीमती सामान सुरक्षित रखने के साथ बच्चों, बुजुर्गों, गर्भवती और प्रसूता महिलाओं को प्राथमिकता के आधार पर सुरक्षित स्थान पर ले जाने की सलाह दी गई है। स्थानीय प्रशासन और आपदा प्रबंधन टीम के निर्देशों का पालन करने तथा अफवाहों से बचने की अपील भी की गई है। खड्डा तहसील के दियारा क्षेत्र के गांव शिवपुर,हरिहरपुर, नरायनपुर, मरिचहवा, बसंतपुर में खास सतर्कता बरती जा रही है, क्योंकि नेपाल में हुई बारिश का असर नदी के जलस्तर पर पड़ सकता है। #nepalfloods #Newsgenix
17 shares

More like this