B.K Pathak Press Reporter
571 views • 14 days ago
अषाढ़ी पूजा की पूर्णाहुति पर भंडारा आयोजित।
गुरारू - शनिवार को बाजार स्थित पौराणिक देवी मंदीर में अषाढ़ी पूजा की पूर्णाहुति पर भंडारा आयोजित किया गया। भंडारा में सैंकड़ों लोगों ने प्रसाद के रूप में पुड़ी, शब्जी और खीर का प्रसाद श्रद्धा पूर्वक ग्रहण किया। इस संबंध में राजेन्द्र प्रसाद चंद्रवंशी, सुनिल श्रीवास्तव, दीपक गुप्ता, सोनू प्रसाद सोनी उर्फ अध्यक्ष जी, नागराज गुप्ता, मोहन चौधरी, अजय चौरसिया, निमाई विश्वकर्मा, अखिलेश विश्वकर्मा आदि ने बताया कि यह पूजा दशकों से किया जाता आ रहा है। इस पूजा में नौ दिवसीय माँ भगवती के दुर्गा सप्तशती का पाठ किया जाता है तदूपरांत दशमी को बाजार वासियों के सामुहिक सहयोग से भंडारा किया जाता है। भंडारा का शुरुआत वाल कन्याओं, गुरु-पुरोहित-ब्रह्मणों के भोजनोपरांत दक्षिणा से विदाई के बाद आमजनों के लिए शुरू होता है जो देर रात्रि तक चलता है। प्रति वर्ष भंडारा के व्यजनों में परिवर्तन होते रहता है। श्रद्धालुओं द्वारा मन्नत पुरा होने पर भंडारा का आयोजन सालों भर किया जाता है। माँ कि महिमा अपरंपार है। #गया_की_खबरें ।
7 shares