B.K Pathak Press Reporter
5K views • 1 months ago
डॉ.के क्लिनिक पर हंगामा। डॉ.गिरफ्तार।
गुरारू - गुरूवार की संध्या बाज़ार के बगडीहा मोड़ स्थित डॉ कोमल कुमार के अवैध नर्सिंग होम पर मृतिका के परिजनों ने डॉ पर मरीज को लापरवाही से मार देने का आरोप लगते हुए काफी हंगामा किया एवं नर्सिंग होम में तोड़ फोड़ किया। सूचना मिलते ही मौके वारदात पर थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार ने दलबल पहुँच कर डा कोमल कुमार को गिरफ्तार कर जान बचाया। परिजनों ने आरोप लगाया कि हमलोगों को बार बार कहने पर कि आपसे नहीं गर्भवती महिला सम्हलेगी तो दुसरे अस्पताल में जाने दिजिए,नहीं जाने दिया गया। अंततः मरीज की मौत हो गई।मृतिका कोंच थाना क्षेत्र के पलाकी सखी गाँव की बताई जा रही है। गौरतलब है कि थाना क्षेत्र में दर्जनों अवैध नर्सिंग होम संचालित है। जहाँ बीएएमंएस, बी एच एम एस डिग्री धारी डाक्टर बडे़ बडे़ ऑपरेशन कर दे रहे हैं और हरेक तीन महिनों के अंतराल में बबाल होते रहता है। #गया_की_खबरें .
43 shares