My Bite
511 views 3 hours ago
🌹🌱🌾 ●●●●●● कौन फरियाद करे अब यूँ ही, तेरे इश्क-ए-पैमाने से। जब मुस्कुराहट ही कत्ल करे, बरबस बेरहम हो बहाने से। *** इतनी खामोशी से, यूँ भी न सवाल कीजिए। मुँह खोलिए और लबों से भी कत्लेआम कीजिए। *** खिलखिलाती कश्ती और, एक खुश्क समन्दर देखा। कमबख्त दिल जब भी झाँका, उसे अपने ही अंदर देखा। *** बमुश्किल नजर आकर जो, इस कदर भी इतराते हो... ऐ जिंदगी कुछ पता है, तुम क्या-क्या गुल खिलाते हो! *** नजर अनजाने बन, जब-जब सवाल करते हैं। बाखुदा तब-तब, ये बहुत ही परेशान करते हैं। *** मुहब्बत के फार्मूलों में अब, हमे भी कुछ हिसाब दीजिये। दिल है आपका लाइब्रेरी, पढ़ने को हमे भी एक किताब दीजिये। *** तुम भी समझ ना पाओगे, यूँ ही दिलों के सिलसिले। जब भी हाँथ लगाओगे, हर नब्ज यूँ गुलाम होंगे। *** हाथों की लकीरें पढने वालों ने तो…. होश ही उड़ा दिये..!! बस देखते ही कहा…. “तुझे मौत नहीं किसी की चाहत मार डालेगी…." *** सोंच समझ कर ही जनाब, नजर को मिलाइये। भले मुस्कुराइये पर, जालिम यूँ नजर न लगाइये। *** प्यारी-प्यारी अच्छी-अच्छी, दिल की छोटी-छोटी हर बातें। बढ़ा देती हैं खूबसूरती कोे.... फिर छोटी-छोटी सी ये जज्बातें। *** हाँ अपना कुछ भी न रहा, सामने से जो मुस्कुराती तुम आई थी। जान तो वहीं निकल गए थे जालिम, जब जानबूझकर ही... तुम जोरो से खिलखिलाई थी। *** अगर इश्क़ में गहराई है, तो चल डुबो दे मुझे ऐ संगदिल। समंदर नाकाम रहा...... अब तेरे आँखो की बारी है….!!😉 *** उनकी अदा कुछ ऐसे भा गई, फिर नज़रें मिली जमीं पे टकरा गई। जब समझाया अपनों से कैसा शर्माना, ख़ुदा कसम... खिलखिलाई दिल पे हथौरा चला गई।💕💞 *** ...........✍️रवि प्रताप सिंह("पंकज")🍒 🌳🌳🌳🌳🌳मनमोहन🌳🌳🌳🌳🌳 #💝 शायराना इश्क़ #❤️ आई लव यू #💔पुराना प्यार 💔 #🌹प्यार के नगमे💖 #❤️Love You ज़िंदगी ❤️
16 likes
5 shares

More like this