Rajeev Tomar
487 views 5 hours ago
🚨 जनपद शामली | पीड़ित किसान परिवार के साथ भारतीय किसान यूनियन (तोमर) 🚨 भारतीय किसान यूनियन (तोमर) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी संजीव तोमर आज ग्राम गौहरनी पहुंचकर पीड़ित किसान परिवार से मिले और परिजनों का ढांढस बंधाया। बताया गया कि 17 अगस्त को कानूनगो और पटवारी पर उत्पीड़न के आरोपों से परेशान होकर एक किसान ने आत्मदाह का प्रयास किया था। आज राष्ट्रीय अध्यक्ष ने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर हर संभव सहयोग और न्याय की लड़ाई में साथ खड़े रहने का भरोसा दिलाया। चौधरी संजीव तोमर ने कहा कि पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिए भारतीय किसान यूनियन (तोमर) मजबूती से आवाज उठाएगी। 📢 कल 21 अगस्त को शामली जिला अधिकारी कार्यालय पर प्रदर्शन किया जाएगा। ✊ किसानों के सम्मान और न्याय की लड़ाई जारी रहेगी। #भारतीय किसान यूनियन तोमर #शामली न्यूज़ #शामली न्यूज़ #📰 उत्तर प्रदेश अपडेट #🆕 ताजा अपडेट
14 shares

More like this