Javed khan
487 views • 3 days ago
गोरखपुर की तुलना स्पेन से करने पर रवि किशन का जवाब, बोले- ‘हम सपने देखते हैं और उसी तरह बनता जा रहा है’
गोरखपुर से बीजेपी सांसद और अभिनेता रवि किशन का गोरखपुर की तुलना स्पेन से करने वाला बयान चर्चा में है। अब उन्होंने अपने बयान का बचाव करते हुए कहा कि गोरखपुर की जनता विकास कार्यों से खुश है और उन्हें शहर के बदलाव पर गर्व है।
रवि किशन ने कहा कि विरोधी दल बीजेपी, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सरकार के विकास कार्यों की तारीफ़ नहीं करेंगे। उन्होंने कहा कि उनका काम अपनी सरकार के कामों को मजबूती से जनता के सामने रखना है।
वहीं, समाजवादी पार्टी के सांसद धर्मेंद्र यादव ने रवि किशन के बयान पर तंज कसते हुए गोरखपुर की सड़कों और जलभराव की स्थिति का मुद्दा उठाया।
आपको क्या लगता है—गोरखपुर के विकास को लेकर किसका दावा ज़्यादा सही है?
#RaviKishan #Gorakhpur #UttarPradesh #UPPolitics #PoliticalNews #🆕 ताजा अपडेट #🗞️पॉलिटिकल अपडेट #🎞️आज के वायरल अपडेट्स #📰 उत्तर प्रदेश अपडेट #🌐 राष्ट्रीय अपडेट
15 shares