Newsgenix
466 views • 1 days ago
#🌐 राष्ट्रीय अपडेट #🆕 ताजा अपडेट #📢 ताज़ा खबर 🗞️ काठमांडू। बाढ़ से प्रभावित नेपाल के लिए वर्ल्ड बैंक ने बचाव, राहत और पुनर्निमाण के लिए 25 अरब नेपाली रुपए की आपालकालीन वित्तीय सहायता देने की पेशकश की है।
नेपाल के वित्त मंत्रालय के मुताबिक, बाढ़ की जानकारी सामने आते ही, नेपाल के लिए वर्ल्ड बैंक के कंट्री डायरेक्टर डेविड सिस्लेन ने वित्त मंत्री स्वर्णिम वागले को बताया कि आपातकालीन सहायता के तौर पर अलग-अलग स्रोतों से 25 अरब नेपाली रुपये तक जुटाए जा सकते हैं।
भारत और चीन ने बाढ़ प्रभावित इलाकों में नेपाल की मदद के लिए राहत सामग्री देने की पेशकश की है।
मंत्रालय के सूत्रों ने बताया कि भारत ने नेपाल सरकार को तुरंत मानवीय सहायता और आपदा राहत उपलब्ध कराई है। इसी तरह, चीन ने भी नेपाल को तत्काल वित्तीय सहायता देने का वादा किया है।
#Newsgenix #Nepal #Flood
13 shares