Rajeev Tomar
वन विभाग ने प्रतिबंधित सेंचुरी क्षेत्र में मछली का शिकार करते तीन युवकों को पकड़ा, भाकियू (तोमर) ने बेगुनाह युवको को पकड़ने का आरोप लगाते हुए वन विभाग कार्यालय पर दिया धरना
मुजफ्फरनगर। मोरना रेंज के वन विभाग के कर्मचारियों द्वारा तीन युवकों को प्रतिबंधित सेंचुरी क्षेत्र में मछली का शिकार करते हुए हिरासत में लिया, जिनके पास से भाला व कांटे आदि बरामद किए गए।इनकी जांच की जा रही है। तीनों युवकों को बेगुनाह बताते हुए उनके पकड़ने से नाराज भारतीय किसान यूनियन (तोमर) के कार्यकर्ताओं ने शुकतीर्थ में स्थित वन विभाग कार्यालय पर धरना देकर नारेबाजी करते हुए तुरन्त युवको को छोड़ने की मांग की।
शुकतीर्थ में स्थित वन विभाग के कार्यालय परिसर में बुधवार की शाम भाकियू तोमर के दर्जनों कार्यकर्ताओं दरी बिछाकर धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। कार्यकर्ताओं ने वन विभाग के कर्मचारियों पर भ्र्ष्टाचार का आरोप लगाते हुए आक्रामक नारेबाजी की।
तहसील अध्यक्ष शानू पहलवान ने बताया कि क्षेत्र के गांव चोरावाला के तीन युवक जो डॉक्टर हैं शुक्रताल क्षेत्र में गये थे।जिन्हें वन विभाग के कर्मचारियों द्वारा पकड़ लिया गया।तथा उन पर कुछ प्रतिबंधित वस्तुएं बरामद दिखाकर मछली के शिकार करने का आरोप लगाया। संगठन के कार्यकर्ता अन्याय पूर्ण व दोष पूर्ण कार्रवाई को बर्दाश्त नहीं करेगे। निर्दोष युवको के खिलाफ कार्रवाई अनुचित है।
वहीं वन विभाग के क्षेत्राधिकारी रविकांत ने बताया कि तीन युवको को प्रतिबंधित सेंचुरी क्षेत्र में मछली का शिकार करते पकड़ा गया।जिनके पास से भाला, कांटे आदि बरामद हुआ।मामले कि जांच की जा रही है। इस अवसर पर मुख्य रूप से राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हबीब चौधरी, प्रदेश उपाध्यक्ष शहजाद मलिक,जिलाध्यक्ष निखिल चौधरी,सिराजुद्दीन जिला सचिव,रेहान, ब्लॉक प्रभारी जागम अली,शाहनवाज ब्लॉक उपाध्यक्ष, शिवकुमार,शाहवेज, नदीम,अहसान,मुजफ्फर, गुल मोहम्मद, उदेश चौधरी,आसिफ आदि मौजूद रहे। बुधवार देर शाम 7:30 बजे तक धरना जारी था
#भारतीय किसान यूनियन तोमर #मुजफ्फरनगर जिला #📰 उत्तर प्रदेश अपडेट #🆕 ताजा अपडेट #आज के ताजा समाचार, आज के मुख्य समाचार, नवभारत टाइम्स