Rajeev Tomar
464 views 4 hours ago
*भारतीय किसान यूनियन (तोमर) ने जिला अधिकारी कार्यालय पर किया हल्ला बोल ।।* *प्रदर्शन के दौरान किसानों एक सुर में उठाई आवाज और प्रदशर्न कर आदित्य को इन्साफ दिलाने कि मांग ।।* *जनपद/शामली /* भारतीय किसान यूनियन (तोमर) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी संजीव तोमर के दिशा निर्दैशन पर संगठन के कार्यकारिणी प्रदेश प्रभारी अजय त्यागी के नेतृत्व में आज जिला अधिकारी कार्यालय पर जबरदस्त तरीके से हल्ला बोल रहा और भारी कि परवाह ना करते हुए जबरदस्त प्रदर्शन और संगठन के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के नारों से जिला अधिकारी कार्यालय गूंज उठा किसानों में किसान आदित्य आगजनी प्रकरण को लेकर बहुत ज्यादा गुस्सा दिखाई हम आपको बता देना चाहते हैं कि जिस तरीके से संगठन ने अपना ज्ञापन 21 अगस्त को एक ज़ोर दार प्रदर्शन कर जिला अधिकारी और शामली पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपा था और साथ ही ये चेतावनी दी थी कि अगर 26 अगस्त तक समाधान ना हुआ तो संगठन 27 अगस्त में फिर से धरना प्रदर्शन के लिए बाध्य होगा लेकिन उसके बाद भी जनपद शामली का प्रशासन के कान अभी तक जू नहीं रेंगी जिसके चलते किसान फिर आज से अनिश्चितकालीन धरने-प्रदर्शन पर बैठ गये किसानों ने मांग कि है कि कानून गौ अमरीश शर्मा और पटवारी दिलशाद और सोमपाल दरोगा को निलंबित किया जाए और ईनकी सम्पत्ति कि जांच कि जाए और ये भी मांग कि है कि 307 का मुकदमा भी इन पर तीनौ पर दर्ज किया जाए किसानों यहां तक भी मांग कि इन पर तीनों पर कठोर कठोर कार्रवाई कि जाए जिसे भविष्य में किसान के साथ ऐसा व्यवहार ना किया जाये धरने पर बैठ किसानों में सबसे भारी रोष इस बात का दिखाई दिया कि जिस राज्स्व विभाग कि टीम से झुब्ध होकर आदित्य ने खुद को आग लगा थी तो उस समय मौके पर मौजूद किसी भी सरकारी कर्मचारी ने आदित्य कि ना ही आग बुझाई और ना ही एम्बुलेंस बुलाने कि जहमत उठाई यहां तक खेत पर आस पास के किसानों द्वारा ही आदित्य को अस्पताल में भर्ती कराया और आज आदित्य दिल्ली सफदरजंग अस्पताल में गंभीर हालात में ऐडमिट है घंटों हंगामे के बाद धरने के बीच जिला अधिकारी महोदय और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पंहुचे जिन्होंने ये बताया है कि कानून गो अमरीश शर्मा पटवारी दिलशाद और दरोगा सोमपाल को हटा दिया गया है और जल्द जांच कर आपकी सभी मांगों मानने का प्रयास किया जाएगा और उसके बाद धरना समाप्त कर दिया गया इस मौके पर मुख्य रूप से कार्यकारिणी जिला अध्यक्ष शाकीब इन्तजार प्रधान जी अभिषेक चौधरी निखिल चौधरी आकिल राणा मुन्सफ अली अब्बास रंजनी शर्मा शहजाद मलिक सोनू चौधरी नौशाद अल्वी साजीद गढ़ी राजन चौधरी आकिल राजपूत विशाल चौधरी अमन रियाज राणा कय्यूम शमशाद सलमान जग्गम शाकिब मुस्तफा नौशाद आदि मौजूद रहै ।। #भारतीय किसान यूनियन तोमर #बिहार ब्रेकिंग न्यूज #यूपी ब्रेकिंग न्यूज 😥 #ब्रेकिंग न्यूज #ब्रेकिंग न्यूज़
16 shares

More like this