Newsgenix
431 views 4 hours ago
#🌐 राष्ट्रीय अपडेट #📢 ताज़ा खबर 🗞️ #🆕 ताजा अपडेट #📰 बिहार अपडेट पटना में RJD का राजभवन मार्च अब जोर पकड़ चुका है. तेजस्वी यादव हाथ में तिरंगा लेकर कार्यकर्ताओं के साथ मार्च में शामिल हुए. उनके साथ मीसा भारती और पार्टी के कई बड़े नेता भी मौजूद हैं. इसी बीच RJD कार्यकर्ताओं ने बैरिकेडिंग तोड़कर आगे बढ़ने की कोशिश की. मौके पर भारी पुलिस बल तैनात है और प्रशासन लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है. डाकबंगला चौराहा और जेपी गोलंबर समेत कई इलाकों में सुरक्षा बढ़ाई गई है. छात्र मुद्दों को लेकर हो रहे इस प्रदर्शन में कार्यकर्ताओं की बड़ी संख्या जुटी है. #RJD #TejashwiYadav #PatnaProtest #BiharPolitics #Newsgenix
14 shares

More like this