Newsgenix
953 views 1 days ago
#🌐 राष्ट्रीय अपडेट #📢 ताज़ा खबर 🗞️ दिल्ली-एनसीआर में पिछले 4-5 दिनों से बारिश का दौर जारी है। वहीं, सोमवार दोपहर में भी एक बार फिर से बारिश शुरू हो गई है। एनसीआर के इलाकों में तेज बारिश हो रही है। बारिश होने से लोगों गर्मी से राहत मिली है। दिल्ली-एनसीआर में कल यानी रविवार को भी कई इलाकों में बारिश हुई थी। वहीं, मौसम विभाग ने अगले 5 दिन तक के लिए दिल्ली-एनसीआर में हल्की बारिश की संभावना जताई है। बता दें कि दिल्ली और राजधानी से सटे शहरों में 5, 6 और 7 अगस्त को तेज बारिश हुई थी, जिससे कई इलाकों में जलभराव हो गया था। जलभराव होने लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। मौसम विभाग के अनुसार, 14 और 15 अगस्त को दिल्ली के कई हिस्सों में हल्की बारिश होने की उम्मीद है। इस बीच हवा 10-15 किमीमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चल सकती है। 14 अगस्त को पश्चिमी हवाएं चल सकती है, जबकि 15 अगस्त को उत्तर-पश्चिमी हवाएं चलने की उम्मीद है। #DelhiNCR #IMD #Newsgenix #🎞️आज के वायरल अपडेट्स #⛈️मानसून स्पेशल कोट्स✍️
10 likes
12 shares

More like this