ambala media
594 views • 6 days ago
रोटरी क्लब अंबाला सिटी के रक्तदान शिविर में 49 यूनिट रक्त संग्रह, समाजसेवा का दिया संदेश
अंबाला, 7 अगस्त।
रोटरी क्लब अंबाला सिटी द्वारा अध्यक्ष अश्वनी साहनी एवं प्रोजेक्ट चेयरमैन परवीन पांडा के नेतृत्व में शहर स्थित सुप्रीम इंडस्ट्रीज़ में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में रोटरी ब्लड बैंक, चंडीगढ़ की टीम ने कुल 49 यूनिट रक्त एकत्रित किया।
इस अवसर पर क्लब के अध्यक्ष अश्वनी साहनी, उपाध्यक्ष बलराम शर्मा तथा पूर्व अध्यक्ष परवीन पांडा ने स्वयं भी रक्तदान कर समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी का संदेश दिया। कार्यक्रम में जोन-14 के असिस्टेंट गवर्नर सीए रोहित गुप्ता ने उपस्थित होकर क्लब सदस्यों एवं रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन किया।
शिविर के सफल आयोजन में क्लब के पूर्व अध्यक्ष राजकुमार अग्रवाल, विश्वास शर्मा, अजय अग्रवाल, विजय मल्होत्रा, आदर्श जैन, सतीश चावला एवं राजीव अनेजा ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
अध्यक्ष अश्वनी साहनी ने प्रोजेक्ट चेयरमैन परवीन पांडा, सभी रक्तदाताओं, क्लब सदस्यों तथा रोटरी ब्लड बैंक, चंडीगढ़ की टीम का आभार व्यक्त करते हुए उनके सहयोग के लिए धन्यवाद दिया।
क्लब के सदस्य रोटेरियन राकेश मक्कड़ ने बताया कि रोटरी का मूल उद्देश्य मानवता की सेवा करना है। इसी भावना के साथ दुनिया भर के लाखों रोटेरियन विभिन्न सेवा कार्यों में जुटे हुए हैं। उन्होंने कहा कि पोलियो उन्मूलन अभियान रोटरी की वैश्विक सेवा भावना का सबसे बड़ा उदाहरण है।
— कुलजीत सेठी
संपादक, अंबाला मीडिया | खबरें ही खबरें
#अंबाला #Ambala #AmbalaMedia #रोटरीक्लब #RotaryClub #RotaryClubAmbalaCity #रक्तदान #BloodDonation #DonateBloodSaveLives #HumanityFirst #ServiceAboveSelf #Rotary #SupremeIndustries #Chandigarh #SocialService #HealthAwareness #49UnitsBlood #खबरें_ही_खबरें #KuljeetSethi #AmbalaNews
#Ambala Media #🔴 क्राइम अपडेट #📹शॉर्ट अपडेट्स वीडियो 🎥 #📰 आपके निकट नौकरियाँ
12 likes
13 shares