Ambala Media

599 Posts • 112K views
ambala media
471 views 5 hours ago
Ambala Media:" कर्मचारियों की मांगों के समर्थन में उतरी जिला कांग्रेस, नगर निगम में धरने को दिया समर्थन वेतन-भत्ते, सेवा सुरक्षा, पदोन्नति और पुरानी पेंशन समेत लंबित मांगों के समाधान की मांग अंबाला, 13 अगस्त। जिला कांग्रेस कमेटी अंबाला ने नगर निगम अंबाला शहर में कर्मचारियों द्वारा अपनी मांगों को लेकर किए गए धरना-प्रदर्शन का समर्थन किया। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि कर्मचारी लंबे समय से अपनी जायज मांगों को लेकर संघर्ष कर रहे हैं, लेकिन सरकार और प्रशासन की ओर से उनकी समस्याओं का अपेक्षित समाधान नहीं किया गया है। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि नगर निगम के कर्मचारी शहर की सफाई व्यवस्था, स्ट्रीट लाइट, सीवरेज, पेयजल और अन्य जनसुविधाओं को सुचारू रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। ऐसे में कर्मचारियों की समस्याओं और मांगों को गंभीरता से सुना जाना चाहिए। कर्मचारियों से बातचीत कर समाधान की मांग जिला कांग्रेस कमेटी ने सरकार से कर्मचारी संगठनों के प्रतिनिधियों को बातचीत के लिए बुलाकर लंबित मांगों का समयबद्ध और सकारात्मक समाधान करने की मांग की। कांग्रेस ने वेतन एवं भत्तों, सेवा सुरक्षा, पदोन्नति, पुरानी पेंशन व्यवस्था सहित अन्य मांगों को कर्मचारियों के अधिकारों से जुड़ा विषय बताया। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि कर्मचारियों की आवाज को दबाने के बजाय सरकार को उनके प्रतिनिधियों के साथ संवाद करना चाहिए। लंबे समय तक मांगों को लंबित रखने से कर्मचारियों में असंतोष बढ़ना स्वाभाविक है। कांग्रेस बोली—कर्मचारियों के संघर्ष में साथ खड़े रहेंगे कांग्रेस नेताओं ने कहा कि कर्मचारियों का धरना उनकी लंबे समय से चली आ रही समस्याओं और सरकार के प्रति असंतोष को दर्शाता है। पार्टी कर्मचारियों के लोकतांत्रिक अधिकारों और जायज मांगों के संघर्ष में उनके साथ खड़ी है। उन्होंने प्रदेश सरकार से मांग की कि कर्मचारी संगठनों को बातचीत के लिए बुलाकर सभी लंबित मुद्दों पर ठोस निर्णय लिया जाए। कांग्रेस ने कहा कि यदि कर्मचारियों की समस्याओं की अनदेखी जारी रही तो पार्टी लोकतांत्रिक तरीके से उनकी आवाज को और मजबूती से उठाएगी। धरना-प्रदर्शन के दौरान जिला कांग्रेस कमेटी शहरी अध्यक्ष पवन अग्रवाल, ब्लॉक अध्यक्ष विनोद धीमान, राकेश मेहलां, गुनजीत कौर बब्बल, कुलदीप सिंह गुल्लू, रविन्द्र गुप्ता, अशोक सोनी, टहल राम, प्रेम प्रकाश, तरुण चुघ, रोहित गर्ग, खुशबीर वालिया, हरजीत बब्बल, कोमल जैन, रोबिन खोड़ा, कैप्टन सोडी, प्रतीक सहित काफी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे। अंबाला मीडिया | खबरें ही खबरें #Ambala Media #🔴 क्राइम अपडेट #📹शॉर्ट अपडेट्स वीडियो 🎥 #📰 आपके निकट नौकरियाँ #Ambala Media #🔴 क्राइम अपडेट #📹शॉर्ट अपडेट्स वीडियो 🎥 #📰 आपके निकट नौकरियाँ
13 likes
13 shares
ambala media
564 views 5 days ago
अंबाला मीडिया तनावमुक्त जीवन का संदेश देगा ‘जियो जिंदगी टेंशन फ्री’ कार्यक्रम अंबाला शहर। #ब्रह्माकुमारीज़ सुप्रीम लाइट हाउस सेवाकेंद्र, जग्गी कॉलोनी फेस-2, अंबाला शहर की ओर से 9 अगस्त 2026, रविवार को शाम 5:30 से 7:30 बजे तक विशेष कार्यक्रम “अलविदा तनाव के अंतर्गत जियो जिंदगी टेंशन फ्री” का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम को लेकर सेवाकेंद्र में प्रेस कॉन्फ्रेंस एवं स्नेह मिलन कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें शहर के जाने-माने पत्रकारों ने शिरकत की। सेवाकेंद्र की #सह-संचालिका राजयोगिनी ब्रह्माकुमारी मीरा दीदी ने बताया कि कार्यक्रम की मुख्य वक्ता राजयोगिनी ब्रह्माकुमारी पूनम दीदी जी होंगी। इंदौर से जुड़ी वरिष्ठ वक्ता एवं राजयोग शिक्षिका पूनम दीदी मोटिवेशनल सत्रों, तनाव मुक्ति कार्यक्रमों, राजयोग मेडिटेशन और जीवन जीने की कला से जुड़े शिविरों के माध्यम से लोगों को सकारात्मक जीवनशैली का संदेश देती हैं। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य लोगों को तनाव, चिंता और नकारात्मकता से दूर रहकर सुखी एवं शांतिपूर्ण जीवन जीने की कला से परिचित कराना है। कार्यक्रम में मानसिक शांति, राजयोग और सकारात्मक जीवनशैली अपनाने के व्यावहारिक उपाय बताए जाएंगे। #मीरा दीदी ने शहरवासियों से कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर भाग लेने का आह्वान करते हुए कहा कि आज की व्यस्त जीवनशैली में लगभग हर व्यक्ति किसी न किसी रूप में तनाव का सामना कर रहा है। ऐसे में राजयोग और सकारात्मक सोच के माध्यम से जीवन में शांति, खुशी और आनंद का अनुभव किया जा सकता है। #तीन दिवसीय मेडिटेशन शिविर भी इसके साथ ही 10 से 12 अगस्त 2026 तक तीन दिवसीय मेडिटेशन शिविर का आयोजन किया जाएगा। सुबह: 8:00 से 9:00 बजे तक शाम: 6:00 से 7:00 बजे तक #स्थान: ब्रह्माकुमारी सेवाकेंद्र, 214-215, जग्गी कॉलोनी, फेस-2, अंबाला शहर अंबाला मीडिया | खबरें ही खबरें सच की आवाज, आपके साथ #📰 आपके निकट नौकरियाँ #📹शॉर्ट अपडेट्स वीडियो 🎥 #🔴 क्राइम अपडेट #Ambala Media
16 likes
11 shares
ambala media
594 views 6 days ago
रोटरी क्लब अंबाला सिटी के रक्तदान शिविर में 49 यूनिट रक्त संग्रह, समाजसेवा का दिया संदेश अंबाला, 7 अगस्त। रोटरी क्लब अंबाला सिटी द्वारा अध्यक्ष अश्वनी साहनी एवं प्रोजेक्ट चेयरमैन परवीन पांडा के नेतृत्व में शहर स्थित सुप्रीम इंडस्ट्रीज़ में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में रोटरी ब्लड बैंक, चंडीगढ़ की टीम ने कुल 49 यूनिट रक्त एकत्रित किया। इस अवसर पर क्लब के अध्यक्ष अश्वनी साहनी, उपाध्यक्ष बलराम शर्मा तथा पूर्व अध्यक्ष परवीन पांडा ने स्वयं भी रक्तदान कर समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी का संदेश दिया। कार्यक्रम में जोन-14 के असिस्टेंट गवर्नर सीए रोहित गुप्ता ने उपस्थित होकर क्लब सदस्यों एवं रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन किया। शिविर के सफल आयोजन में क्लब के पूर्व अध्यक्ष राजकुमार अग्रवाल, विश्वास शर्मा, अजय अग्रवाल, विजय मल्होत्रा, आदर्श जैन, सतीश चावला एवं राजीव अनेजा ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। अध्यक्ष अश्वनी साहनी ने प्रोजेक्ट चेयरमैन परवीन पांडा, सभी रक्तदाताओं, क्लब सदस्यों तथा रोटरी ब्लड बैंक, चंडीगढ़ की टीम का आभार व्यक्त करते हुए उनके सहयोग के लिए धन्यवाद दिया। क्लब के सदस्य रोटेरियन राकेश मक्कड़ ने बताया कि रोटरी का मूल उद्देश्य मानवता की सेवा करना है। इसी भावना के साथ दुनिया भर के लाखों रोटेरियन विभिन्न सेवा कार्यों में जुटे हुए हैं। उन्होंने कहा कि पोलियो उन्मूलन अभियान रोटरी की वैश्विक सेवा भावना का सबसे बड़ा उदाहरण है। — कुलजीत सेठी संपादक, अंबाला मीडिया | खबरें ही खबरें #अंबाला #Ambala #AmbalaMedia #रोटरीक्लब #RotaryClub #RotaryClubAmbalaCity #रक्तदान #BloodDonation #DonateBloodSaveLives #HumanityFirst #ServiceAboveSelf #Rotary #SupremeIndustries #Chandigarh #SocialService #HealthAwareness #49UnitsBlood #खबरें_ही_खबरें #KuljeetSethi #AmbalaNews #Ambala Media #🔴 क्राइम अपडेट #📹शॉर्ट अपडेट्स वीडियो 🎥 #📰 आपके निकट नौकरियाँ
12 likes
13 shares