Newsgenix
243 views • 1 hours ago
#🌐 अंतर्राष्ट्रीय अपडेट #🌐 राष्ट्रीय अपडेट #🆕 ताजा अपडेट #📢 ताज़ा खबर 🗞️ अमेरिका में ट्रंप प्रशासन अब विदेशी कामगारों को नई नौकरी तलाशने के लिए मिलने वाली 60 दिनों की मोहलत को खत्म करने के प्रस्ताव पर विचार कर रहा है।
चूंकि अमेरिका में बड़ी संख्या भारतीय पेशेवरों और कामगारों की है, इसलिए ट्रंप प्रशासन के ऐसे किसी निर्णय का बड़ा असर भारतीयों पर पड़ने की आशंका है। उल्लेखनीय है कि अमेरिका में दक्ष पेशेवरों को मिलने वाले एच-1 बी वीजा का लाभ पाने वाले विदेशियों में सबसे बड़ी संख्या भारतीय नागरिकों की है।
मिलती थी 60 दिनों की मोहलत
अमेरिका में वर्क वीजा जैसे नान इमीग्रेंट वीजा पर आकर विदेशी नागरिक विभिन्न तरह के कार्य करते हैं, इनमें बड़ी संख्या भारतीय नागरिकों की है। लेकिन किन्हीं कारणों से इनकी नौकरी जाने पर उन्हें अनुबंध आधारित अन्य काम तलाशने के लिए 60 दिनों की मोहलत मिलती है। लेकिन अब ट्रंप प्रशासन इस मोहलत को खत्म करने पर गंभीरता से विचार कर रहा है।
अब तुरंत छोड़ना पड़ेगा अमेरिका
इसका मतलब यह होगा कि नौकरी का अनुबंध खत्म होने या अन्य कारण से नौकरी जाने पर विदेशी कामगार और उसके परिवार को तत्काल अमेरिका छोड़ना होगा। इस आशय के प्रस्ताव पर अमेरिका का आंतरिक सुरक्षा विभाग विचार कर रहा है। इस आशय की जानकारी मैनेजमेंट एंड बजट के फेडरल आफिस की वेबसाइट पर दी गई है।
#DonaldTrump #America #Newsgenix
6 likes
2 shares