Newsgenix
774 views 7 hours ago
#🌐 राष्ट्रीय अपडेट #🆕 ताजा अपडेट #📢 ताज़ा खबर 🗞️ BPSC TRE-4 के नोटिफिकेशन का इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर सामने आई है. सूत्रों के मुताबिक, बिहार लोक सेवा आयोग की ओर से मंगलवार शाम तक TRE-4 का नोटिफिकेशन जारी किया जा सकता है. सरकार पहले ही 32,388 पदों पर भर्ती की घोषणा कर चुकी है, हालांकि नोटिफिकेशन में सीटों की संख्या बढ़ने की संभावना भी जताई जा रही है. मैथिली के अलावा अन्य विषयों में भी पद बढ़ाए जा सकते हैं. वहीं, पटना के गर्दनीबाग में अभ्यर्थी ‘छात्र न्याय सत्याग्रह’ के तहत धरना दे रहे हैं. छात्र नेता दिलीप कुमार ने तीन दिनों के भीतर नोटिफिकेशन जारी नहीं होने पर आमरण अनशन की चेतावनी दी है. अभ्यर्थी TRE-4 के परीक्षा पैटर्न में बदलाव, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे और अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं में पारदर्शिता समेत कई मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे हैं. #BPSCTRE4 #BPSC #BiharJobs #StudentProtest #Newsgenix
9 shares

More like this