Newsgenix
1K views • 7 hours ago
#🌐 राष्ट्रीय अपडेट #🆕 ताजा अपडेट #📢 ताज़ा खबर 🗞️ मेरठ में दलित किसान नेता से मारपीट मामले में इंस्पेक्टर अखिलेश गौड़ हुए सस्पेंड; बेरहमी से पीटकर नचाया, थर्ड डिग्री देकर चीखें SSP को सुनाईं, आंख भी फोड़ी!
मेरठ में किसान नेता से मारपीट मामले में इंस्पेक्टर सिविल लाइंस व एसओजी प्रभारी अखिलेश गौड़ को निलंबित कर दिया गया है। मेरठ के नए कप्तान बीबीटीजीएस मूर्ति ने चार्ज संभालते ही यह बड़ा एक्शन लिया है।
पहले दिन उन्होंने सिविल लाइन थाने के 8 पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर किया था। इसमें इंस्पेक्टर अखिलेश गौड़ भी शामिल रहे। लेकिन रविवार को अखिलेश गौड़ को निलंबित कर दिया गया है।
माना जा रहा है कि डीआइजी सहारनपुर की जांच रिपोर्ट व शनिवार को देररात तक इस मामले में हुए बयान के बाद यह फैसला लिया गया है। फिलहाल दिग्विजय भाटी अस्पताल में भर्ती है। उसका इलाज चल रहा है।
विधायक अतुल प्रधान समेत अन्य भाकियू नेता एसएसपी, मारपीट में शामिल अन्य आरोपितों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उन्हें निलंबित करने की मांग कर रहे थे। एसएसपी आफिस की ओर से जारी प्रेसनोट में इंस्पेक्टर अखिलेश गौड़ को कर्तव्यों के निर्वहन में लापरवाही एवं उदासीनता तथा स्वेच्छाचारिता बरतने के आरोप में निलंबित करने की बात कही गई है।
किसान संगठनों ने की पैदल मार्च की घोषणा किसान नेता दिग्विजय भाटी और मोहित जाटव को थर्ड डिग्री देने और एसएसपी दफ्तर में बुरी तरह मारपीट करने के मामले में अब किसान संगठन भी सामने आ गए हैं। उधर गुर्जर महासंघ भी विरोध पर उतर आया है। इस पूरे मामले में सोमवार को किसान संगठनों द्वारा पैदल मार्च की घोषणा की गई है। #Newsgenix
15 shares