श्रीRam
495 views 5 days ago
🚩🙏🌹 श्रीहनुमान जी की स्तुति 🌹🙏🚩 🙏🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺🙏 श्रीहनुमान जी की स्तुति जिसमें उनके बारह नामों का उल्लेख मिलता है, निम्न प्रकार है- हनुमानद्द्रजनीसूनुर्वायुपुत्रो महाबलः। रामेष्टः फाल्गुनसखः पिङ्गाक्षोऽमितविक्रमः।। उदधिक्रमणश्चैव सीताशोकविनाशनः। लक्ष्मणप्राणदाता च दशग्रीवस्य दर्पहा।। एवं द्वादश नामानि कपीन्द्रस्य महात्मनः। स्वापकाले प्रबोधे च यात्राकाले च यः पठेत्‌। तस्य सर्वभयं नास्ति रणे च विजयी भवेत्‌।। (आनंद रामायण- ८ / ३ / ८ - ११) भावार्थ- उनका एक नाम तो हनुमान है ही, दूसरा अंजनी सूनु, तीसरा वायुपुत्र, चौथा महाबल, पांचवां रामेष्ट (राम जी के प्रिय), छठा फाल्गुनसख (अर्जुन के मित्र), सातवां पिंगाक्ष (भूरे नेत्र वाले) आठवां अमितविक्रम, नौवां उदधिक्रमण (समुद्र को लांघने वाले), दसवां सीताशोकविनाशन (सीताजी के शोक को नाश करने वाले), ग्यारहवां लक्ष्मणप्राणदाता (लक्ष्मण को संजीवनी) और बारहवां नाम है- दशग्रीवदर्पहा (रावण के घमंड को चूर करने वाले) 🚩🙏🌺 ॐ श्री हनुमते नमः 🌺🙏🚩 🙏🌺 जय जय श्री सीताराम जी 🌺🙏 ******************************************* ‼️'सुख' और 'दुख'‼️ 💥💥💥💥💥💥 जीवन तो सुख और दुख का मिश्रण है, दोनों ही हो तो ही जीवन का रस है, इन दोनों के कारण ही जीवन में सौन्दर्य है। जिसने दुख का दंश न झेला हो, सुख क्या होता है, उसे क्या पता, सुख का आनन्द भी उसे ही उपलब्ध होता है, जिसने दुख को जाना हो। जीवन में सुख उतना महत्वपूर्ण नही है, जितना कि दुख। दुख न हो तो हमें स्वयं का कभी खयाल ही न आये, दुख हमें स्वयं की अनुभूति कराता है, परमात्मा के निकट लाता है, होश जगाता है, दुख में ही हम स्वयं को अच्छी प्रकार देख पाते है, स्वयं को जान पाते हैं। दुख सहायक है, विरोधी नही, दुख जागरण है। सुख सुलाता है, बेहोशी लाता है, यदि आदमी सदैव सुख में ही रहे, तो वो स्वयं से कभी परिचित नही हो पायेगा, स्वयं को कभी उपलब्ध नही हो पायेगा। और इस जगत में स्वयं के अतिरिक्त और कुछ भी पाने योग्य नही है, स्वयं के अतिरिक्त यहाँ कुछ और पाया ही नही जा सकता। जब सुख और दुख में कोई फर्क ही न रहे, तो ही जीवन में रस आता है, तो ही जीवन में आनन्द बरसता है। 🙏जय श्री राम 🌹 जय श्री श्याम 🙏 🌹🎋🌞🌿🥀🙏🙏🙏🥀🌿🌞🎋🌹 प्रभु श्रीराम, जनकनंदिनी माता सीता, एवं माँ अंजनि के लाल,वीर महावीर, पवन पुत्र, भक्त सीरोमण श्री हनुमान जी महाराज का आशीर्वाद व दया दृष्टि सभी भक्तजनों एवं उनके परिवार पर बनी रहे, 🌹🎋🌞🌿🥀🙏🙏🙏🥀🌿🌞🎋🌹 🙏सभी भक्तों का दिन शुभ और मंगलमय हो💐 🌞जय श्री राम🏹🌹🚩🚩🚩 📍जयजय हनुमानजी महाराज 🙏🚩🚩🚩 🌿जय हो सुडसर धाम की 🙏🚩🚩🚩 🌹🎋🌞🌿🥀🙏🙏🙏🥀🌿🌞🎋🌹 #ॐ #जय #ॐनमःशिवाय #जयमातादी #जय_श्री_राम #राम #ॐ_हं_हनुमंते_नमः #hanuman #bhakti #मंगलवार #शनिवार #सनातन # #सुबह #सुप्रभात 🌹🙏#श्रीराम_मोहता का #राम_राम_सा 🙏🌹 @everyone #🌹राम राम सा🌹 #श्रीराम_मोहता🌹🙏
13 shares

More like this