श्रीRam
590 views 14 days ago
🌿🌼🙏 नारायण श्रीहरि 🙏🌼🌿 🌍माया की भी अपनी लीला है। जिस पर शायद किसी का भी बस नहीं है। माया या धन के पीछे सामान्य मनुष्य हमेशा पड़ा रहता है। चाहे कितना भी किसी के पास आध्यत्मिक ज्ञान या कोई दूसरा कौशल हो पर पंच तत्वों से बनी इस देह को पालने के लिये रोटी कपड़ा और मकान की आवश्यकता होती है। अब तो वैसे ही वस्तु विनिमय का समय नहीं रहा। सारा लेनदेन धन के रूप में ही होता है इसलिये साधु हो या गृहस्थ दोनों को ही धन तो चाहिये वरना किसी का काम नहीं चल सकता।🌍 ‼️एक श्लोक है - ‼️ तानींद्रियाण्यविकलानि तदेव नाम सा बुद्धिरप्रतिहता वचनं तदेव। अर्थोष्मणा विरहितः पुरुषः क्षपोन सोऽष्यन्य एव भवतीति विचित्रमेतत्।। ✍️भावार्थ : - मनुष्य की इंद्रिया नाम,बुद्धि तथा अन्य सभी गुण वही होते हैं। पर धन की उष्मा से रहित हो जाने पर पुरुष क्षणमात्र में क्या रह जाता है? धन की महिमा विचित्र है। हालांकि आदमी का गुणों की वजह से सम्मान होता है। पर तब तक ही, जब तक वह किसी से उसकी कीमत नहीं मांगता। वह सम्मान भी उसको तब तक ही मिलता है, जब तक उसके पास अपनी रोजी रोटी होती है। वरना अगर वह किसी से अपना पेट भरने के लिये धन भिक्षा या उधार के रूप में मांगे तो फिर वह समाप्त हो जाता है। वैसे भी सामान्य लोग धनी आदमी का ही सम्मान करते है। कुछ धनी लोगों को यह भ्रम हो जाता है कि वह अपने गुणों की वजह से पुज रहे हैं। इसी चक्कर में कुछ लोग दान और धर्म का दिखावा भी करते हैं। अगर धनी आदमी हो तो उसकी कला,लेखन तथा आध्यात्मिक ज्ञान-भले ही वह केवल सुनाने के लिये हो-की प्रशंसा सभी करते हैं। मगर जैसे ही उनके पास से धन चला जाये उनका सम्मान खत्म होते होते क्षीण हो जाता है।✍️ 🛐इसके बावजूद यह नहीं समझना चाहिये कि धन ही सभी कुछ है। अगर अपने पास धन अल्प मात्रा में है, तो अपने अंदर कुंठा नहीं पालना चाहिये। बस मन में शांति होना चाहिये। दूसरे लोगों का समाज में सम्मान देखकर अपने अंदर कोई कुंठा नहीं पालना चाहिये।🛐 When I was young, I thought that Money was the most important thing in life; Now that I am old, I know that it is ! - Oscar Wilde धन की महिमा अपरम्पार ! धन ही बल है ,धन ही जन है , धन ही है सबकी सरकार ! पूरब पश्चिम उत्तर दक्षिण , धन की ही है जय जयकार ! धन से ईद दिवाली क्रिसमस, धन से ही है सब त्यौहार ! धन ही नाविक , धन ही नैया, धन ही इस जग की पतवार ! शिक्षा, दीक्षा, न्याय, व्यवस्था , होता सब धन के अनुसार ! शास्त्र शस्त्र जहँ काम न आता , धन ही बनता तब हथियार ! बनते हैं सब मित्र भी धन से , धन के ही सब नातेदार ! मंदिर के पट खुलते धन से , धन से ही होता दीदार ! ईश्वर भी इकला नहीं आता , लक्ष्मी संग ले वह अवतार ! धन ही सब विभाग की भाषा , धन ही है सबका उपचार ! गुनहगार अपराधी है वह , जिसका रिक्त है कोषागार ! धन से ही सब कार्य फलित हों , धन के बिना सभी लाचार ! धन से ही जग का रस मिलता , धन ही जीवन का श्रृंगार ! सुन्दर काया , बुद्धि अपरिमित , धन के बिना सभी बेकार ! धन से ही सम्मान मिले औ, धन के बिना मिले फटकार ! कलियुग के प्रेयसि प्रियतम भी, धन को देख करे इज़हार ! धन से बने "श्याम" भी "श्वेत" औ , धन से पहिने चन्दनहार ! 👩‍❤️‍👩यह स्वीकार करना चाहिये कि यह धन की महिमा है कि दूसरे को सम्मान मिल रहा है। उसके गुणों के कारण नहीं। इसलिये अपने गुणों का संरक्षण करना चाहिये। वैसे यह सच है कि धन का कोई महत्व नहीं है। पर वह इंसान में आत्मविश्वास बनाये रखने वाला एक बहुत बड़ा स्त्रोत है। सच तो यह है कि खेलती माया है हम सोचते हैं कि हम खेल रहे हैं ! 👩‍❤️‍👩 🌹🎋🌞🌿🥀🙏🙏🙏🥀🌿🌞🎋🌹 🙏सभी भक्तों का दिन शुभ और मंगलमय हो💐 🔱हर हर महादेव 🌹🚩🚩🚩 🌷नारायण श्रीहरि 🌹 🚩🚩🚩 🌞जय श्री राम🏹🌹🚩🚩🚩 🕉️ जयश्रीकृष्णा 🌹🚩🚩🚩 📍जयजय हनुमानजी महाराज🙏🚩🚩🚩 🌿जय हो सुडसर धाम की 🙏🚩🚩🚩 🌹🎋🌞🌿🥀🙏🙏🙏🥀🌿🌞🎋🌹 #ॐ #जय #ॐनमःशिवाय #जयमातादी #जय_श्री_राम #राम #ॐ_हं_हनुमंते_नमः #hanuman #everyone #bhakti #मंगलवार #शनिवार #सनातन # #सुबह #सुप्रभात 🌹🙏#श्रीराम_मोहता का #राम_राम_सा 🙏🌹 @everyone #🌹राम राम सा🌹 #श्रीराम_मोहता🌹🙏
17 shares

More like this