Newsgenix
480 views 9 hours ago
#🌐 राष्ट्रीय अपडेट #🆕 ताजा अपडेट #📢 ताज़ा खबर 🗞️ देवदत्‍त पडिक्‍कल के शतक और मानव सुथार के 10 विकेट की बदौलत भारतीय टीम ने गॉल में खेले गए पहले टेस्‍ट में श्रीलंका को 165 रन से हराकर 2 मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। भारत ने श्रीलंका को जीत के लिए 372 रन का टारगेट दिया था। हालांकि, मेजबान टीम दूसरी पारी में 206 रन पर ही सिमट गई। टॉस जीतकर पहले बल्‍लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने पडिक्‍कल के 167 रनों की बदौलत पहली पारी में 462 रन बनाए थे। जवाब में श्रीलंका टीम पहली पारी में 284 रन पर ढेर हो गई और भारत को 178 रन की बढ़त मिली। ऋषभ पंत के 66 और पडिक्‍कल के 44 रनों की बदौलत भारत ने दूसरी पारी में 193 रन बनाए और श्रीलंका के सामने 372 रन का लक्ष्‍य रखा। #INDvsSL #1stTest #Gall #Newsgenix
15 shares

More like this