Newsgenix
612 views 2 days ago
#🌐 राष्ट्रीय अपडेट #🆕 ताजा अपडेट #📢 ताज़ा खबर 🗞️ लद्दाख में 11,800 फीट की ऊंचाई पर विश्व के सबसे ऊंचा क्रिकेट स्टेडियम बनाने की तैयारी है। करीब 100 करोड़ से तैयार होने वाले स्टेडियम की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) बनाई जा रही है। निर्माण के बाद यह दुनिया का सबसे ऊंचा क्रिकेट स्टेडियम होगा। स्टेडियम लेह के निकट थिक्से क्षेत्र में बनाए जाने की संभावना है। इसका नाम रणबीरपुर क्रिकेट स्टेडियम’ रखा जा सकता है। बता दें कि लद्दाख प्रशासन ने क्रिकेट स्टेडियम की योजना तैयार की है। यह स्टेडियम में दुनियाभर में आर्कषण का केंद्र बनेगा। परियोजना का उद्देश्य लद्दाख में खेल बुनियादी ढांचे को मजबूत करना, स्थानीय युवा खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना व क्षेत्र में खेल पर्यटन को बढ़ावा देना है। प्रस्तावित स्टेडियम में आधुनिक खेल सुविधाएं विकसित की जाएंगी। इसमें स्थानीय युवाओं को क्रिकेट प्रशिक्षण, अभ्यास और प्रतियोगिताओं के लिए बेहतर मंच मिल सकेगा। साथ ही, देशभर से क्रिकेट प्रेमियों और खिलाड़ियों को आकर्षित करने की उम्मीद है। तैयार होने के बाद गर्मियों में यह स्टेडियम लेह से 17 किलोमीटर की दूरी पर स्थित थिक्से में खेल प्रेमियों को आकर्षित करेगा। उच्च हिमालयी क्षेत्र में प्रस्तावित यह स्टेडियम लद्दाख में खेल गतिविधियों के विस्तार में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। इससे स्थानीय प्रतिभाओं को बेहतर सुविधाओं और अधिक प्रतिस्पर्धी माहौल में क्षमता विकसित करने का अवसर मिलेगा। लद्दाख की अनूठी प्राकृतिक परिस्थितियां व ऊंचाई इसे खेल पर्यटन के लिए आकर्षक गंतव्य बना सकती हैं। हिमाचल की चैल क्रिकेट ग्राउंड 8,000 फीट की ऊंचाई पर भारत में पहले से कई क्रिकेट मैदान काफी ऊंचाई पर स्थित हैं। हिमाचल प्रदेश की चैल क्रिकेट ग्राउंड समुद्र तल से करीब 8,000 फीट की ऊंचाई पर है। इसे दुनिया के सबसे ऊंचे क्रिकेट मैदानों में गिना जाता है। इसके मुकाबले में लद्दाख में बनने वाला स्टेडियम चैल से लगभग 3,800 फीट अधिक ऊंचाई पर होगा। श्रीनगर स्थित शेर-ए-कश्मीर क्रिकेट स्टेडियम 5,200 फीट व धर्मशाला का एचपीसीए स्टेडियम लगभग 4,780 फीट की ऊंचाई पर है। इस समय लद्दाख को वैश्विक खेल मानचित्र पर लाने की तैयारी हो रही है। ऐसे में प्रशासन ने लेह में कृत्रिम आइस हॉकी रिंक तैयार किया है जिसमें गर्मियों में राष्ट्रीय, अंतराष्ट्रीय प्रतियोगितओं के आयोजन की क्षमता है। इसके साथ खेलो इंडिया अभियान के तहत लेह के स्पितुक में 11,500 फीट की ऊंचाई पर देश का सबसे उंचा एस्ट्रो ट्रफ फुटबाल स्टेडियम भी बनाया गया है। #Ladakh #JammuKashmi #Newsgenix
21 shares

More like this