Newsgenix
457 views • 1 days ago
#🌐 राष्ट्रीय अपडेट #📢 ताज़ा खबर 🗞️ #📰 बिहार अपडेट बिहार: रोहतास के डेहरी में पति-पत्नी के रिश्ते से जुड़ा हैरान करने वाला मामला सामने आया है. पति अजय कुमार सिंह का आरोप है कि उन्होंने शादी के बाद पत्नी अर्चना कुमारी की पढ़ाई, कोचिंग और प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी का पूरा खर्च उठाया. अर्चना का बिहार पुलिस में कांस्टेबल पद पर चयन हुआ और ट्रेनिंग के बाद उसकी पोस्टिंग बेगूसराय में हुई. पति का आरोप है कि नौकरी लगने के बाद पत्नी के व्यवहार में बदलाव आया और एक युवक से बातचीत को लेकर विवाद हुआ. इसके बाद 3 जुलाई को अर्चना कथित तौर पर घर छोड़कर चली गई. पति ने थाने और एसपी कार्यालय में शिकायत देकर पत्नी का पता लगाने की गुहार लगाई है. हालांकि, अर्चना और कथित युवक का पक्ष अभी सामने नहीं आया है.
#BiharNews #BiharPolice #RohtasNews #CrimeNews #ViralNews #Newsgenix
12 shares