Javed khan
1K views • 12 hours ago
#📢आजम खान के ठिकानों पर ED की रेड 🚨 आज़म ख़ान से जुड़े ठिकानों पर ईडी की छापेमारी, जौहर ट्रस्ट और यूनिवर्सिटी जांच के घेरे में
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बुधवार को समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आज़म ख़ान से जुड़े मौलाना मोहम्मद अली जौहर ट्रस्ट और जौहर यूनिवर्सिटी से संबंधित करीब 10 परिसरों पर तलाशी अभियान चलाया।
ईडी की यह कार्रवाई मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े मामले में पीएमएलए के तहत की जा रही है। रामपुर और सहारनपुर के अलावा दिल्ली में भी तलाशी ली गई।
मौलाना मोहम्मद अली जौहर ट्रस्ट के प्रमुख ट्रस्टी आज़म ख़ान हैं और यही ट्रस्ट रामपुर में मोहम्मद अली जौहर यूनिवर्सिटी तथा एक पब्लिक स्कूल का संचालन करता है। जांच में अधिकारियों द्वारा वित्तीय रिकॉर्ड और अन्य दस्तावेजों की पड़ताल की जा रही है।
ईडी की इस कार्रवाई पर आपका क्या कहना है? अपनी राय कमेंट में बताइए।
#AzamKhan #EDRaid #JauharUniversity #UttarPradesh #SamajwadiParty #UPNews #🗞️पॉलिटिकल अपडेट #📰 उत्तर प्रदेश अपडेट #🆕 ताजा अपडेट #🎞️आज के वायरल अपडेट्स
9 shares