Newsgenix
1K views 11 hours ago
#🌐 राष्ट्रीय अपडेट #🆕 ताजा अपडेट #📢 ताज़ा खबर 🗞️ 2027 में होने वाली पहली 'ICC महिला चैंपियंस ट्रॉफी' की मेजबानी श्रीलंका से छिन ली गई है। इसकी वजह ICC और श्रीलंका क्रिकेट प्रशासन के बीच का विवाद है। ICC ने आरोप लगाया है कि बोर्ड में सरकार का दखल है। इसलिए अब टूर्नामेंट किसी और देश में होगा। श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड (एसएलसी) का कामकाज सरकार की गठित 'ट्रांसफॉर्मेशन कमेटी' देख रही है। ICC के नियमों के मुताबिक मेंबर क्रिकेट बोर्ड को बिना किसी सरकारी दखल के इंडिपेंडेंट काम करना होता है। टूर्नामेंट अगले साल 14 से 28 फरवरी तक टी-20 फॉर्मेट में खेला जाएगा। इसमें 6 टीमें हिस्सा लेंगी। ICC बोर्ड की अगली बैठक में नए मेजबान का ऐलान हो सकता है। श्रीलंका के साथ ऐसा पहली बार नहीं हुआ है। 2023 में भी सरकारी दखल के कारण ICC ने एसएलसी को निलंबित कर दिया था। इसके बाद श्रीलंका से 2024 अंडर-19 पुरुष वर्ल्ड कप की मेजबानी छीनकर साउथ अफ्रीका को दे दी गई थी। #ICC #JayShah #ChampionsTrophy #cricket #sports #Newsgenix
11 shares

More like this