Top News.in
587 views • 5 days ago
#🆕 ताजा अपडेट मुंबई में उद्धव ठाकरे की शिवसेना के विधायक आदित्य ठाकरे से शनिवार
(8 अगस्त) को कॉकरोच जनता पार्टी के प्रवक्ता और नेता सौरव दास और रत्ना सिंह ने मुलाकात की. वहीं मुलाकात के बाद सौरव दास ने एक्स पर पोस्ट करके कहा कि आपसे (आदित्य ठाकरे) से मिलकर अच्छा लगा. इस मुलाकात के दौरान कॉकरोच जनता पार्टी के युवाओं के आंदोलन और उनकी मांगों को लेकर किए गए आंदोलन में आदित्य ठाकरे और उनकी पार्टी ने जिस तरह से समर्थन दिया, उसके लिए कॉकरोच जनता पार्टी के नेताओं ने आदित्य ठाकरे का आभार व्यक्त किया. इसके साथ ही विभिन्न छात्र समस्याओं और कॉकरोच जनता पार्टी के अभियान को लेकर भी इन नेताओं ने आदित्य ठाकरे के साथ चर्चा की. #🎞️आज के वायरल अपडेट्स #🌐 राष्ट्रीय अपडेट #🗞️पॉलिटिकल अपडेट
15 likes
12 shares