sn vyas
6K views 13 hours ago
. *🏹 श्री रामेश्वर जी 🏹* *सुताम्रपर्णीजलराशियोगे निबध्य सेतुं विशिखैरसंख्यैः।* *श्रीरामचन्द्रेण समर्पितं तं रामेश्वराख्यं नियतं नमामि॥* > जो भगवान श्रीराम द्वारा समुद्र और ताम्रपर्णी नदी के संगम पर असंख्य बाणों से सेतु बांधकर स्थापित किए गए हैं, उन रामेश्वर नामक शिव का मैं निरंतर नमन करता हूँ। * *द्वादश ज्योतिर्लिंगों की गणना में सेतबन्ध-रामेश्वर ज्योतिर्लिंग का `ग्यारहवाँ स्थान` है। इस ज्योतिर्लिंग की स्थापना हमारे प्रभु भगवान् श्रीरामचन्द्रजी के कर-कमलों द्वारा हुई थी। यह तमिलनाडु प्रान्त के रामनाथपुरम् जिले में स्थित है।* > श्रद्धेय गोस्वामी तुलसीदासजी ने श्रीरामचरितमानसजी में लिखा है कि भगवान् श्रीरामजी ने समुद्र के तट पर श्रीरामेश्वर ज्योतिर्लिंग की स्वयं शास्त्रविधि से स्थापना एवं पूजा की। इसलिये इस ज्योतिर्लिंग की विशेष महिमा है। भगवान् श्रीरामजी ने स्वयं अपने मुख से इसका गुणगान करते हुए कहा है - *जे रामेस्वर दरसनु करिहहिं । ते तनु तजि मम लोक सिधरिहहिं॥* *जो गंगाजलु आनि चढ़ाइहि । सो साजुज्य मुक्ति नर पाइहि ॥* *होइ अकाम जो छल तजि सेइहि । भगति मोरि तेहि संकर देइहि ।* *मम कृत सेतु जो दरसनु करिही । सो बिनु श्रम भवसागर तरिही ॥* (श्रीरामचरितमानस ६/२/१-४) > *भगवान् रामेश्वर सदा भोग और मोक्ष देनेवाले तथा भक्तों की इच्छा पूर्ण करनेवाले हैं। जो दिव्य गंगाजल से श्रीरामेश्वर शिव जी को भक्तिपूर्वक स्नान कराता है, वह जीवन्मुक्त हो जाता है। इस संसार में देवदुर्लभ समस्त भोगों का उपभोग करके अन्त में उत्तम ज्ञान पाकर वह निश्चय ही कैवल्य मोक्ष को प्राप्त कर लेता है ।* * स्कन्दपुराण के ब्राह्मखण्ड में सेतु-माहात्म्य-वर्णन प्रसङ्ग में यहाँ तक कहा गया है कि श्रीरामेश्वर ज्योतिर्लिंग का दर्शन करनेवाले पुरुष के दर्शनमात्र से दूसरे प्राणियों का पाप तत्काल नष्ट हो जाता है। जो प्रातःकाल उठकर तीन बार रामनाथ (रामेश्वर) शब्द का उच्चारण करता है, उसका पहले दिन का पाप तत्काल नष्ट हो जाता है। यदि प्राणत्याग के समय भगवान् रामेश्वर का स्मरण करे, तो फिर उसका पुनर्जन्म नहीं होता । *'रामनाथ ! महादेव ! करुणानिधे! सदा मेरी रक्षा कीजिये।'* इस प्रकार जो सदा उच्चारण करता है, वह कलियुग से पीड़ित नहीं होता - *रामनाथ महादेव मां रक्ष करुणानिधे ।* *इति यः सततं ब्रूयात् कलिनासौ न बाध्यते ॥* *हर हर महादेव 👏🏻* *जय जय सियाराम 🙏🏻🚩* #श्री रामेश्वरम शिवलिंग #🕉 ओम नमः शिवाय 🔱 #🔱बम बम भोले🙏 #🔱हर हर महादेव #🪔सावन का पवित्र महीना 🙏
104 likes
49 shares

More like this