Newsgenix
501 views • 1 days ago
#🆕 ताजा अपडेट #🌐 राष्ट्रीय अपडेट #📢 ताज़ा खबर 🗞️ आगरा: नए यूजीसी एक्ट के विरोध में स्वर मुखर होते जा रहे हैं। शमसाबाद और फिर एत्मादपुर के बाद अब आगरा में शहीद स्मारक पर सवर्ण समाज के लोग जुट गए हैं। शनिवार से सत्याग्रह शुरू किया गया है। मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस बल भी तैनात है।
संजय प्लेस स्थित शहीद स्मारक पर सवर्ण समाज का सत्याग्रह आरंभ हो गया है। इसमें सवर्ण समाज के लोग जुट कर यूजीसी एक्ट वापस लेने, आरक्षण पर पुनर्विचार करने समेत कई मांगों को लेकर धरना दे रहे हैं। इसमें सवर्ण समाज को एकजुट करने का आह्वान किया जा रहा है।
वक्ताओं ने कहा कि हम किसी के विरोध में नहीं, अपने अधिकारों की मांग को लेकर यहां पर बैठे हैं। यह सिर्फ एक इशारा है, इसके बाद एक बड़ा आंदोलन चलाया जाएगा, इसमें तमाम संगठनों को एकजुट किया जाएगा। सत्याग्रह संयोजक अरुण पाराशर ने बताया, यह सत्याग्रह अनिश्चितकाल के लिए है।
वह यहां दिन रात तब तक बैठे रहेंगे, जब तक उनकी मांगों को मान नहीं लिया जाता। संगठन की चार प्रमुख मांगें हैं, इनमें यूजीसी कानून को वापस लेने, आरक्षण को आर्थिक आधार पर लागू करने, सवर्ण आयोग का गठन करने और एससी एसटी एक्ट को रद करने की मांग प्रमुखता से शामिल हैं।
#AgraNews #UGCAct #UGC #Satyagraha #Protest #Newsgenix
12 shares