Newsgenix
640 views • 2 days ago
#🌐 राष्ट्रीय अपडेट #📢 ताज़ा खबर 🗞️ #🆕 ताजा अपडेट #🎞️आज के वायरल अपडेट्स दिल्ली के जंतर-मंतर पर जातिगत आरक्षण के खिलाफ हुए बड़े प्रदर्शन के बाद, केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने गुरुवार को 'आरक्षण हटाओ आंदोलन' के प्रतिनिधियों से मुलाकात की। यह संगठन देश में जाति आधारित आरक्षण को खत्म करने और इसमें पूर्ण बदलाव की मांग को लेकर बीते कुछ दिनों से दिल्ली के जंतर-मंतर पर आंदोलन कर रहा है।
इस मुलाकात के बाद केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर पोस्ट कर बताया कि पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत उन्होंने प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों हर्ष दुबे, मृत्युंजय पाठक और रण बहादुर सिंह चौहान से मुलाकात की। उन्होंने यह भी कहा कि इस सिलसिले में जल्द ही एक और बैठक की जाएगी। हालांकि, नड्डा ने इस बैठक के अंदरूनी ब्योरे को साझा नहीं किया है।
प्रतिनिधिमंडल ने इसे बताया सकारात्मक कदम
दूसरी ओर आरक्षण हटाओं आंदोलन के प्रमुख चेहरों में शामिल हर्ष दुबे ने इस मुलाकात को बातचीत की दिशा में एक अहम कदम बताया है। उन्होंने कहा कि आज समाज के कल्याण के लिए एक सकारात्मक पहल हुई है। हमारी टीम ने माननीय जेपी नड्डा जी से मुलाकात की, जिसमें 21 अगस्त को हुए प्रदर्शन पर संक्षिप्त चर्चा हुई। हम जल्द ही नड्डा जी से दोबारा मिलेंगे और समाज के हित में सकारात्मक और न्यायसंगत दिशा में आगे बढ़ने का प्रयास करेंगे।
#jpnadda #Newsgenix
6 shares