Newsgenix
517 views 5 hours ago
#🌐 राष्ट्रीय अपडेट #🆕 ताजा अपडेट #📢 ताज़ा खबर 🗞️ झारखंड में JPSC और JSSC भर्ती परीक्षाओं में कथित गड़बड़ी और धांधली को लेकर छात्र लंबे समय से आंदोलन कर रहे हैं। मांगे पूरी न होने पर अभ्यर्थियों का आंदोलन उग्र होता जा रहा है। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर रांची में 'तिरंगा यात्रा' निकालने के बाद 'JPSC-JSSC रिफॉर्म्स मंच' ने 20 अगस्त को सीएम हेमंत सोरेन के आवास का घेराव करने का एलान किया है। वहीं, प्रदर्शनकारियों ने यह भी कहा कि वे रविवार को सभी 24 जिलों में सीएम और कांग्रेस नेता राहुल गांधी के पुतले जलाएंगे। अभ्यर्थियों ने आरोप लगाया की सत्ताधारी JMM-कांग्रेस गठबंधन सरकार उनकी मांगों को लेकर ठोस कदम उठाने में नाकाम रही है। प्रदर्शनकारियों की तरफ से यह एलान प्रदर्शन के 22वें दिन की गई। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर रांची में हजारों छात्रों ने 'तिरंगा यात्रा' में हिस्सा लिया। इनमें व्हीलचेयर पर बैठकर भूख हड़ताल कर रहे दो प्रदर्शनकारी भी शामिल थे। JPSC-JSSC रिफॉर्म्स मंच के नेता रवींद्र पासवान ने कहा कि हम 20 अगस्त को सीएम आवास का घेराव करेंगे। JMM और कांग्रेस दोनों ही हमारे साथ राजनीति कर रहे हैं। इसलिए हम उनके इस्तीफे की मांग करते हैं। अगर मुख्यमंत्री उनकी बात नहीं सुन रहे हैं, तो कांग्रेस नेता राहुल गांधी JMM के नेतृत्व वाले गठबंधन से अपना समर्थन वापस ले लें। #StudentProtest #Jharkhand #Newsgenix
13 likes
13 shares

More like this