sn vyas
1K views • 2 days ago
#👉 लोगों के लिए सीख👈 #❤️जीवन की सीख #☝ मेरे विचार #🙏🏻आध्यात्मिकता😇 #🙏गीता ज्ञान🛕
मानव जीवन
मानव जीवन प्रभु द्वारा प्रदत्त एक अनमोल उपहार है। जीवन में बुराई अवश्य हो सकती है मगर जीवन बुरा कदापि नहीं हो सकता। जीवन एक अवसर है श्रेष्ठ बनने का, श्रेष्ठ करने का, श्रेष्ठ पाने का।
जीवन वो फूल है जिसमें काँटे तो बहुत हैं मगर सौन्दर्य की भी कोई कमी नहीं। ये और बात है कुछ लोग काँटो को कोसते रहते हैं और कुछ सौन्दर्य का आनन्द लेते हैं। जीवन को बुरा सिर्फ उन लोगों के द्वारा कहा जाता है जिनकी नजर फूलों की बजाय काँटो पर ही लगी रहती है।
जीवन का तिरस्कार वे ही लोग करते हैं जिनके लिए यह मूल्यहीन है।जीवन में सब कुछ पाया जा सकता है मगर सब कुछ देने पर भी जीवन को नहीं पाया जा सकता है। जीवन का तिरस्कार नहीं अपितु इससे प्यार करो।
जय श्री कृष्ण
🤷🏻♂️🙌🏾🤷🏻♂️🙌🏾🤷🏻♂️🙌🏾🤷🏻♂️🙌🏾🤷🏻♂️
12 shares