Javed khan
519 views • 3 hours ago
अंकित बालियान हत्याकांड में बड़ा अपडेट, पुलिस मुठभेड़ में दो संदिग्ध शूटर मारे गए
हरियाणवी सिंगर और यूट्यूबर अंकित बालियान की हत्या के मामले में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिलने का दावा किया गया है। शामली में पुलिस और यूपी STF के साथ हुई मुठभेड़ में हत्या के दो संदिग्ध शूटरों की मौत हो गई।
पुलिस के अनुसार, दोनों संदिग्धों की पहचान सुमित और मोहित के रूप में हुई है। दोनों पर ₹50-₹50 हजार का इनाम घोषित था। पुलिस का कहना है कि मुठभेड़ के दौरान दोनों संदिग्धों ने पुलिस टीम पर गोलीबारी की, जिसके बाद जवाबी कार्रवाई हुई। इस दौरान दो पुलिसकर्मी भी घायल हुए।
अंकित बालियान की 26 अगस्त को शामली में जिम से बाहर निकलते समय गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस के मुताबिक, हत्या में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश अभी जारी है।
आपको क्या लगता है, अंकित बालियान हत्याकांड के बाकी आरोपियों को भी जल्द गिरफ्तार किया जाना चाहिए?
#AnkitBaliyan #Shamli #UttarPradesh #CrimeNews #BreakingNews #🔴 क्राइम अपडेट #📰 उत्तर प्रदेश अपडेट #🆕 ताजा अपडेट #🎞️आज के वायरल अपडेट्स #📢 ताज़ा खबर 🗞️
12 shares