sn vyas
546 views • 6 hours ago
#🪔सावन का पवित्र महीना 🙏 #🕉 ओम नमः शिवाय 🔱 #🔱हर हर महादेव #🔱बम बम भोले🙏
||महादेव त्रिनेत्र का रहस्य ||
इस श्रावण मास में भगवान शिव के जीवन से एक और प्रेरणा लेकर अपने जीवन को दिव्य और दैवीय बनाने का प्रयास करते हैं। प्रत्येक मनुष्य को भगवान शिव की तरह ही त्रिनेत्रधारी बनने का प्रयास करना चाहिए। महादेव के दो चक्षु बाहरी सृष्टि के लिए हैं तो एक चक्षु अंतर्दृष्टि के लिए है। जब तक हमारे पास भीतरी दृष्टि नहीं होगी तब तक हम अपने जीवन का ठीक - ठीक मूल्यांकन करने में सफल नहीं हो पायेंगे।भीतरी दृष्टि ही ज्ञान एवं विवेक की दृष्टि है।
दो आँखों से जगत को देखो और तीसरी आँख से जगत का मूल्यांकन करो।क्या हमारे लिए कल्याण कारक है और क्या हमारे लिए अनिष्टकारी है,इतना विवेक तो हमारे पास होना ही चाहिए।बाहरी दो आँखों से जगत का उपभोग करो लेकिन भीतरी तीसरी विवेक रूपी आँख से जो अमंगलकारी है, अरिष्टकारक है, उद्वेगकारक है और जीवन के उत्थान में बाधक है,उसका प्रतिरोध करना भी सीखो,यही त्रिनेत्रधारी भगवान शिव के तीसरे नेत्र का रहस्य है।
🌿 ॥ शुभ श्रावण मास ॥ 🌿
ॐ नमः शिवाय
========================
12 likes
18 shares