Newsgenix
524 views 5 hours ago
#🌐 राष्ट्रीय अपडेट #🆕 ताजा अपडेट #📢 ताज़ा खबर 🗞️ #🎞️आज के वायरल अपडेट्स नेपाल में 26 अगस्त को भोटेकोशी और त्रिशूली नदियों में आई विनाशकारी फ्लैश फ्लड के बाद पर्यटकों और यात्रियों की तलाश, रेस्क्यू और सुरक्षित निकासी का अभियान जारी है. नेपाल टूरिज्म बोर्ड (NTB) के 29 अगस्त के अपडेट के मुताबिक, दोपहर 1:30 बजे तक 184 पर्यटकों को सुरक्षित रेस्क्यू किया जा चुका है, जबकि 3 पर्यटक अधिकारियों के संपर्क में हैं और 420 अब भी संपर्क से बाहर हैं. NTB के अनुसार, पर्यटन मंत्रालय, टूरिस्ट पुलिस, सुरक्षा एजेंसियां और स्थानीय प्रशासन प्रभावित पर्यटकों की स्थिति का पता लगाने के लिए लगातार समन्वय कर रहे हैं. विदेशी नागरिकों की जानकारी जुटाने के लिए नेपाल टूरिज्म बोर्ड संबंधित देशों के राजनयिक मिशनों के साथ भी संपर्क में है. NTB ने बताया कि काठमांडू-मुग्लिन सड़क मार्ग अब पूरी तरह चालू हो गया है और इस रूट पर सामान्य आवाजाही हो रही है. हालांकि, रसुवा, नुवाकोट, धादिंग और गोरखा के कुछ सड़क हिस्से अभी भी बाढ़ से प्रभावित हैं. पर्यटकों और यात्रियों को प्रभावित जिलों की ओर यात्रा करने से पहले सड़क और मौसम की ताजा स्थिति जांचने तथा स्थानीय प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियों के निर्देशों का पालन करने की सलाह दी गई है. आपातकालीन सहायता: Nepal Tourism Board: 1234 Government Emergency Hotline: 1144 Tourist Police: 9851289445 #Nepal #NepalFlood #NepalDisaster #NepalTourismBoard #TouristsMissing #RescueOperation #TourismNews #Newsgenix #🌊नेपाल में मौत का आंकड़ा 579 पहुंचा 😢
14 shares

More like this