sn vyas
614 views 4 hours ago
#❤️जीवन की सीख #☝अनमोल ज्ञान #🙏श्री कृष्ण वचन🌹 #🕉️सनातन धर्म🚩 खुश रखना और खुश रहना खुश रखना और खुश रहना ये जीवन की दो महत्वपूर्ण कलाएं हैं। जिसे पहली कला आ जाती है उसकी दूसरी कला स्वयं परिपूर्ण हो जाती है। जो लोग अपने से ज्यादा दूसरों की खुशियों का ध्यान रखते हैं, वही लोग प्रकृति की दृष्टि में सबसे बड़े पुरस्कार के योग्य भी बन जाते हैं। एक बात और खुशी एक चमत्कारिक इत्र है। छिड़कते हम दूसरों के ऊपर हैं और महकता स्वयं का जीवन है। इस खुशी रुपी इत्र को जितना जितना हम दूसरों के ऊपर छिड़कते जाते हैं, उसी अनुपात में हमारा स्वयं का जीवन भी महकने लगता है। सदैव इस बात का स्मरण रखना चाहिए कि हमारे द्वारा किसी को अनायास कोई आघात न पहुँचे। निश्चित ही आपकी खुशियाँ बाँटने से बढेंगी और किसी को अनायास प्रताड़ित करने पर आपको भी प्रताड़ना ही मिलने वाली है। जय श्री कृष्ण 🌿🌿🌿🌿🌿🌿🌿🌿🌿
11 shares

More like this