सुशील मेहता
518 views • 18 hours ago
अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस
संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा 17 दिसंबर 1999 को यह फैसला लिया गया कि 12 अगस्त को अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस मनाया जाएगा। यह फैसला युवाओं के लिए जिम्मेदार मंत्रियों के विश्व सम्मेलन द्वारा 1998 में दिए गए सुझाव के बाद लिया गया। अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस का आयोजन पहली बार साल 2000 में किया गया था। संयुक्त राष्ट्र संघ ने 1985 में अंतरराष्ट्रीय युवा वर्ष घोषित किया गया था। हर साल इस दिन संयुक्त राष्ट्र एक थीम का चयन करता है। इसी थीम के इर्द गिर्द दुनिया भर में युवाओं के लिए और युवाओं के द्वारा कई तरह के कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है। आम तौर पर इन कार्यक्रमों में परेड, म्यूजिक कॉन्सर्ट, प्रदर्शनियां का आयोजन होता है। इसके अलावा विभिन्न संचार माध्यमों से दुनियाभर में युवाओं के साथ संवाद किया जाता है। अन्तर्राष्ट्रीय युवा दिवस मनाने का उद्देश्य युवाओं की भागीदार सामाजिक, राजनीतिक और आविष्कार करने वाले युवा को सम्मानित किया जा सके। जहां परिवर्तन अनेकों उपलब्धियां सुविधाएं और चमत्कार लेकर आ रहा है वहीं युवा वर्ग के लिए तीव्र गति से भागने की क्षमता की चुनौती भी ला रही है, ताकि युवा वर्ग इतना क्षमतावान हो कि वह तेजी से हो रहे परिवर्तन को समझ सके उसे अपना सके नई खोज नई तकनीकों की जानकारी प्राप्त कर अपने कार्यशैली परिवर्तित कर सके। आज के युवा वर्ग को विश्व स्तरीय प्रतिस्पर्धा में शामिल होना आवश्यक हो गया है।
यह प्रतिस्पर्धा एक और समाज को सुख शांति तक पहुंचाने के लिए प्रयासरत है, और दूसरी तरफ चिंता, निराशा, व्यसन और बेलगाम उपद्रव की ओर आगे बढ़ा रही है, इसलिए ऐसे कार्यक्रम आयोजित कर युवाओं को मोटीवेट किया जाता है।
#शुभ कामनाएँ 🙏
12 likes
11 shares