Newsgenix
407 views • 11 hours ago
#🌐 राष्ट्रीय अपडेट #📢 ताज़ा खबर 🗞️आपने खाने-पीने का लंगर तो सुना होगा, लेकिन पेट्रोल का लंगर सुना है? अगर नहीं तो चंडीगढ़ में पेट्रोल का लंगर लगने जा रहा है।
यहां आप 18 अगस्त को पेट्रोल पंप पर फ्री में पेट्रोल ले सकते हैं। दो जगहों पर यह लंगर लगाया जा रहा है। इसके बाद आईफोन का भी लंगर लगाया जाएगा।
अमृतसर के रहने वाले राकेश त्रेहन दानवीर कर्ण हैं। उन्हें लोग राजा दी किंग के नाम से भी जानते हैं। वे इससे पहले भी कई बार लंगर लगा चुके हैं।
अमृतसर और चंडीगढ़ में ही अलग-अलग तरह के लंगर लगाए गए हैं। राजा दी किंग माता के भक्त हैं। उनका कहना है कि उन पर महामाई की कृपा है और इसी कृपा से वह समय-समय पर लोगों के लिए लंगर लगाते हैं।
राकेश त्रेहन के पिता अमृतसर में कपड़ा व्यापारी थे, लेकिन वह खुद बिटकॉइन का कारोबार करते हैं। बिटकॉइन से होने वाले मुनाफे का एक हिस्सा वह लोगों की सेवा में खर्च करते हैं। पेट्रोल के बाद उनका अगला लक्ष्य आईफोन का लंगर लगाने का है।
राजा दी किंग इससे पहले भी चंडीगढ़ में अलग-अलग तरह के लंगर लगा चुके हैं। बीते दिनों सेक्टर-8 में लगाए गए लंगर में उन्होंने लोगों को 500-500 रुपये के नोट देने के साथ फास्ट फूड, मैकडॉनल्ड का बर्गर और कोल्ड ड्रिंक भी उपलब्ध करवाई थी।
#Chandigarh #RajaTheKing #Newsgenix
12 shares