Newsgenix
521 views 1 days ago
#🌐 राष्ट्रीय अपडेट #📢 ताज़ा खबर 🗞️ #📰 उत्तर प्रदेश अपडेट BJP विधायक ने अपनी ही सरकार की खस्ताहाल स्वास्थ्य ‘व्यवस्था की खोली पोल, बोले- ‘तुमसे अच्छा इंजेक्शन खुद लगा लूंगा’; CM कहते हैं हर जगह सुविधा, यहां तो कुछ भी नहीं! लखीमपुर खीरी के ओयल जिला अस्पताल पहुंचे भाजपा विधायक योगेश वर्मा मंगलवार रात करीब 11.30 बजे डॉक्टर पर भड़क गए। रात में मरीज को नहीं देखे जाने से वह नाराज हो गए। प्रभारी सीएमओ से विधायक ने कहा- हमारे मुख्यमंत्री, उप मुख्यमंत्री जी कहते हैं कि हर जगह सुविधा उपलब्ध है। पर यहां कोई सुविधा ही नहीं है। अभी यहीं पर प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दूं क्या? बेवकूफ बनाते हो हमें। दरअसल, भाजपा के पूर्व मंडल महामंत्री सर्वेश कुमार का बेटा सड़क हादसे में घायल हो गया था। उसे दिखाने के लिए विधायक मंगलवार रात को जिला अस्पताल पहुंचे थे। आरोप है कि इमरजेंसी में तैनात डॉक्टर जावेद ने विधायक के कहने के बावजूद मरीज को नहीं देखा। कई बार कहने के बाद भी डॉक्टर के बात नहीं सुनने पर विधायक भड़क गए। इसके बाद विधायक ने डीएम अंजनी कुमार सिंह और सीएमओ डॉ. संतोष कुमार गुप्ता को फोन कर शिकायत की। उन्होंने कहा- “मुझे बस इस डॉक्टर का सस्पेंशन चाहिए।” शिकायत के बाद प्रभारी सीएमएस आरके वर्मा मौके पर पहुंचे और विधायक को समझाकर शांत कराया। इस दौरान करीब एक घंटे तक हंगामा चलता रहा। विधायक योगेश वर्मा ने आरोप लगाया, “मैंने कहा कि मरीज देखो। वो बोले- मैं और काम देख रहा हूं। जबकि उनके पास एक भी पर्चा नहीं था। मेरे कहने पर डॉक्टर ने पलटकर देखा भी नहीं।” उन्होंने अस्पताल की व्यवस्थाओं पर भी सवाल उठाए। कहा कि मरीजों को सुविधाएं नहीं मिल रही हैं। अस्पताल में बैठने के लिए रखी कुर्सियां भी पुरानी और खराब हालत में हैं। प्रभारी सीएमएस आरके वर्मा के मौके पर पहुंचने पर विधायक ने कहा- “हमने उस समय सेवा की है, जब डॉक्टर नहीं होते थे। तुम क्या इंजेक्शन लगाओगे, जैसा मैं लगा दूंगा। मेरे 5 बहनोई, मामा और तीन भतीजे डॉक्टर हैं। मेरा पूरा परिवार डॉक्टर है। हम कोई कंप्रोमाइज नहीं करेंगे। अगर ये निलंबित नहीं हुए तो परमानेंट हटेंगे। हर आदमी परेशान है। क्या मतलब है जिला अस्पताल का। मैंने जो अव्यवस्था देखी है, उससे हताश हूं।” विधायक ने कहा- “हमारे मुख्यमंत्री, उप मुख्यमंत्री जी कहते हैं कि हर जगह सुविधा उपलब्ध है। यहां कोई सुविधा ही नहीं है। अभी मीडिया को बुलवाता हूं। यहीं पर प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दूं क्या? बेवकूफ बनाते हो हमें। ये तो गनीमत है कि मैंने मुख्यमंत्री को फोन नहीं मिलाया।” #UttarPradesh #lakhimpurkhiri #Newsgenix
13 likes
16 shares

More like this